कपड़ा दुकान में लगी आग से हजारों का कपड़ा जलकर हुआ बर्बाद

Picsart 22 10 08 20 31 06 643

– मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पाया आग पर काबू
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 8 अक्टूबर 2022
अचानक लगी आग से क्लॉथ स्टोर में हजारों का कपड़ा जलकर राख। आगजनी की घटना के बाद लोगो मे दहशत, चीखपुकार की आबाज पर लोगों की भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।, जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खा निबासी क्लॉथ स्टोर स्वामी राशिद पुत्र सप्पू की बाजार कला ग्रामीण बैंक के पास कपड़े की दुकान है। शनिवार की सुबह राशिद द्वारा दुकान को खोला गया। जहां अगरबत्ती लगाए जाने के बाद राशिद अपने पुत्र अनस उम्र 9 वर्ष को बिठाकर कहीं चला गया। इसी दौरान अचानक अंदर कपड़ों में आग लग गई ।जो धीरे-धीरे सुलगते हुए बढ़ती चली गई और जब धुँए के गुबार को उठते हुए देखा तो अनस की चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौजूद लोगों की भीड़ ने पानी आदि के सहारे कड़ी मशक्कत कर आगजनी की घटना पर काबू पाया।
अगजनी की घटना की सूचना क्लॉथ स्टोर स्वामी को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्लॉथ स्टोर स्वामी ने लगभग 15000 का नुकसान होना बताया । बास्तविक मे लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अन्यथा अंदर ही अंदर उठ रहे धुँए के गुबार से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी में बताया गया है क्लॉथ स्टोर स्वामी द्वारा दुकान खोले जाने के बाद अगरबत्तियां लगाई गई थी। संभवत उन्ही अगरबत्तियों से आग लगी होगी। जो आगजनी की घटना का कारण बनी। यह तो खुदा का शुक्र था, जो एक बड़ा हादसा होने से बच गया, अन्यथा की स्थिति में क्या होता कुछ कहना मुश्किल था।

रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes