गर्भवती महिला की दर्द निवारक दवा लेने से हालत बिगड़ी

Picsart 23 05 24 16 20 21 513 1

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 1 जून 2023 दर्द निबारक दवाइयों का सेवन से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी। अस्पताल लाते समय महिला हुई बेहोश गंभीर अवस्था में गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में कराया गया भर्ती। कहावत है दवाइयां जो कभी गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को जीवन प्रदान करती हैं तो बही दवाइया अनभिज्ञता के चलते जान की दुश्मन बन जाती हैं। फिलहाल हमारा सभी से यही कहना है अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं।

चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करें । बास्तबिकता तो यही है कभी-कभी लापरवाही और अनभिज्ञता जान की दुश्मन बन जाती है ,ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा में देखने को मिला जहां एक गर्भवती महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जा रहा था जब तक महिला को स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया तब तक महिला बेहोश हो चुकी थी। थाना क्षेत्र के चिलसरा निवासी आरती पत्नी गजेंद्र सिंह जो गर्भकाल के दौर से गुजर रही थी ।गुरुवार को शारीरिक पीड़ा होने पर घर में रखी दर्द निवारक दवा का महिला द्वारा सेवन कर लिया गया ।सेवन के कुछ समय बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया आनन-फानन में परिवार के लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद लाया गया। बताया गया है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित पकड़िया के पेड़ के पास पहुंचे पहुंचे महिला बेहोश होकर गिर गई । उधर बेहोश गिरी गर्भ बती महिला को को देख तमाम लोगों की भीड़ लग गई,भीड़ में कुछ लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी । सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने गंभीर हुई महिला को उपचार हेतु भर्ती कराया । जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था। महिला की सास मीना देवी पत्नी देवेंद्र सिंह ने बहू की गंभीर स्थितियों को देख बिलखते हुए कहा बहू गर्भकाल के दौर से गुजर रही थी अचानक शारीरिक पीड़ा होने पर उसके द्वारा घर में रखी कोई दर्द निवारक दबाई का सेवन किया गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई फिलहाल सास बिलखते हुए बहू के स्वस्थ होने की भगवान से कामना कर रही थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes