Shamshabad news–शमशाबाद /फर्रुखाबाद भ्रष्टाचार के दल दल में फसे गरीबों के आवासl, सुविधा शुल्क के अभाव में बेचारे गरीबों को आवास पाने के लिए वर्षों से भटकना पड़ रहा है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए वर्षों से भटक रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायत पत्र देकर आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है । पीड़ित के अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान के समय आवेदन किया था । अभी तक नहीं मिला आवास । उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर गरीबों को सिर छिपाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध करा रही है । वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे जन प्रतिनिधि सोच नहीं बदल पा रहे हैं । यही कारण है आर्थिक रूप से संपन्न लोग हर तरह से सक्षम होते जा रहे हैं । वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हकों की खातिर आज भी दर -दर की ठोकरे खानी पड़ रही हैं । मामला साफ है जो व्यक्ति ग्राम प्रधान की मांग पूर्ण करता है । उसे ही सरकारी आवास उपलब्ध कराए जा रहे है । चाहे बो आपात्र ही क्यों ना हो ‘ जो वास्तविक गरीब है आर्थिक समस्याओ से जूझ रहे है I घर कच्चे खंडहर है। किसी भी वक्त जान के दुश्मन बन सकते है । ऐसे लोगों को आज भी आवास के लिए भी भटकते हुए देखा जा रहा है । उदाहरण शमशाबाद थाना क्षेत्र ग्राम सुल्तान गंज खरेटा के मजरा नगला गड़ी में देखने को मिला । यही की निवासी गिरिजा देवी पत्नी ज्ञानचंद तथा दोदराम उर्फ दादेराम पुत्र राम चंद्र पात्र होने के बावजूद भी सरकारी आवास से वंचित चल रहे हैं । हालाकि पीड़ित द्वारा आवास के लिए वर्षो पूर्व आवेदन किया था । पूर्व ग्राम प्रधान से आवास दिलाए जाने की मांग की थी । वहीं पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कुछ सुविधा शुल्क की मांग की गई थी । समय गुजरता गया पर आवास नहीं मिला । पीड़ित के अनुसार पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जब दूसरा प्रधान बना तो उससे भी आवास दिलाए जाने की मांग की। पहले तो ग्राम प्रधान टालमटोल करता रहा बाद में इनकार कर दिया । पीड़ित ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा जो पैसा देगा उसी को आवास मिलेगा जो नहीं देगा नहीं मिलेगा । पीड़ित के अनुसार अंतोदय कार्ड धारक होने के बावजूद भी सरकारी आवास नहीं उपलब्ध कराया गया । वर्तमान में जर्जर मकानों में रहकर परिवार सहित गुजारा करने को मजबूर है । पीड़ित ने अफसोस जताते हुए कहा बो भगवान भरोसे जर्जर भवन में परिवार सहित समय गुजार रहा है । पीड़ित के अनुसार खंड विकास अधिकारी शमशाबाद तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए । लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका। फिलहाल पीड़ित ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug