तीन पेशेवर चोर किए पुलिस ने गिरफ्तार, एक हुआ मौके से फरार

Picsart 23 03 10 23 22 15 119

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 मार्च 2023
पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर थाना कंपिल पुलिस ने घेराबंदी करके तीन पेशेवर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इनको काफी समय से तलाश थी। आज इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्त में आए चोरों में से एक का नाम जगबीर सिंह उर्फ बड़े पुत्र स्वर्गीय गजराज सिंह दूसरे का विशाल पुत्र जगबीर और तीसरे का रीबू उर्फ लेखराज सभी निवासी कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार के हैं । बताया गया कि यह शातिर चोर कृषि यंत्रों की चोरी करते थे। जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। पुलिस के अनुसार कंपिल पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तारी के समय इनके पास से कृषि यंत्र ट्रैक्टर ट्राली रोटावेटर एक चार पहिया गाड़ी वैगनआर आदि भी बरामद किए गए हैं। जिस संबंध में थाना कंपिल पर मुकदमा अपराध संख्या 56 / 23, आईपीसी की धारा 411, 413, 414 के अंतर्गत पंजीकृत कर तीनों चोरों को चालानी कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes