टोना टोटका का विरोध करने पर दबंगों ने महिला तथा उसकी पुत्री एवं पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर किया मरणासन्न।

Picsart 23 06 04 15 53 48 697

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 6 जून 2023 घर के निकट टोना टोटका किए जाने का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर लाठी-डंडों से हमला मां बेटी तथा पुत्र सहित तीन घायल। उधर दबंग आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर घबराई पीड़ित महिला ने आधा दर्जन दबंग आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दुधा चंपतपुर निवासी सोनी पत्नी सुरेश चंद ने गांव के ही मुरारी लाल राजबहादुर पुत्रगण रामचंद्र के अलावा संपत शारदा तथा सुशीला देवी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा 6 जून की सुबह 6:00 बजे जब उसका पुत्र सनोज उम्र 12बर्ष पशुओं को चारा डालने गया था, पशुओं के बांधे गए स्थान पर किसी व्यक्ति द्वारा टोना टोटका किया गया था ।क्योंकि मौके पर नींबू मिर्च बंधन पढ़ा हुआ था पुत्र द्वारा विरोध किया गया तो मुरारीलाल आ गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पुत्र के साथ मारपीट किए जाने तथा सोर शराबा सुनकर जब पीड़ित महिला व उसकी पुत्री पिंकी उम्र 17बर्ष भाई सनोज को बचाने आई तो उक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी-डंडों तथा सरिया से मारा पीटा। इस मारपीट की घटना में जहां एक ओर प्रार्थिनी की पुत्री का सर फूट गया वही पुत्र सनोज तथा पीड़ित महिला को गंभीर चोटें आई । चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब तक मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। उधर दबंग आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर खौफजदा पीड़ित महिला ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । गाली गलौज तथा लाठी डंडों एब सरियों से मारपीट कर घायल कर देने के संबंध में शमशाबाद थाना पुलिस का कहना था तहरीर मिली घटना को जांचकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes