– प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग हुआ चौकन्ना एक-एक कर तथा सामूहिक रूप से उपचार के लिए सभी को पहुंचाया गया लोहिया अस्पताल
नवाबगंज /फर्रुखाबाद 19 मई 2023
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव राजा रामपुर मेई के मजरा चंदेला में गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन कराया था।इस कथा में तैयार किया गया भंडारा प्रसाद गांव के अधिकांश लोगों ने खाया। प्रसाद खाने के बाद सभी भक्त ग्रामीण अपने-अपने घरों को चले गए। थोड़ी ही देर बाद फूड प्वाइजनिंग ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। चंद समय में ही कुछ लोग उल्टी टट्टी तथा पेट फूलने की शिकायत से बदहवास हो गए। इसी के साथ फूड प्वाइजनिंग का दायरा बढ़ता गया । धीरे-धीरे लगभग 2 सैकड़ा वे सभी ग्रामीण बीमार पड़ गए। जिन्होंने आयोजन समापन के बाद तैयार भंडारे का प्रसाद खाया था। एक साथ आई आपत्ति की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विक्कू यादव को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस तथा स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को सूचित करते हुए एंबुलेंस 108 उपलब्ध कराने के लिए भी संपर्क साधा। पुलिस तथा एंबुलेंस 108 ने कुछ पीड़ितों को अपने वाहनों से सीएचसी वरौन पहुंचाया। लेकिन यह सरकारी अस्पताल बंद मिला। तो सभी को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया। कुछ लोग ही अस्पताल पहुंच पाए थे, कि कब तक फूड प्वाइजनिंग पीड़ित मरीजों की संख्या 200 तक पहुंच गई । जिन्हें धीरे-धीरे करके लोहिया अस्पताल ही उपचार के लिए किसी न किसी तरह पहुंचाने की व्यवस्था की गई। जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में अस्पताल के सभी डॉक्टरों को पीड़ितों के उपचार के लिए लगा दिया गया। एक साथ पहुंचे लगभग 2 सैकड़ा मरीजों के कारण बेड कम पड़ गए, तो एक -एक बेड पर चार- चार मरीजों को लिटा कर ग्लूकोज आदि की बोतल तथा अन्य दवाइयां देना शुरू कर दिया गया। कुछ लोग ठीक होकर गांव पहुंचे। जबकि ज्यादा पीड़ित काफी लोग अभी भी उपचाराधीन बताए जा रहे हैं । एक साथ हुई इस फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति देखी गई। सीएमओ ने गांव में ही पहुंचकर वहीं डॉक्टरों को लगाकर उपचार की व्यवस्था शुरू कराई। प्रशासन तथा पुलिस भी सक्रिय होकर मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं । घटना का मुख्य कारण कथा समापन के बाद भंडारे के लिए तैयार सामग्री का भोजन गर्मी के कारण खाने योग्य नहीं रहा था। लेकिन ग्रामीण नहीं समझ सके और इसे भी पुण्य मानकर सभी ने भंडारे का भोजन प्रसाद मानकर जमकर छका था। जिसके कारण हुई फूड प्वाइजनिंग से पूरे का पूरा गांव ही बीमार हो गया।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug