Lock in the School: परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था होती जा रही खराब, 10:00 बजे तक लटकता रहा स्कूल में ताला

Picsart 22 12 06 14 08 22 581
  • The system of council schools is getting worse the lock in the school kept hanging till 10:00

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 दिसंबर 2022

ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के गरीब तथा मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा का एकमात्र साधन परिषदीय विद्यालय ही है । इन्हीं विद्यालयों में अधिकांश बच्चे इसी तबके के शिक्षा ग्रहण करते हैं ।यह इनकी मजबूरी है कि आर्थिक हालत खराब होने के कारण इस वर्ग के बच्चे महंगे खर्च वाले प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते ।यही कारण है कि इन बेचारों की निर्भरता इन्हीं स्कूलों पर है। शासन द्वारा इन स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों तथा शिक्षा मित्रों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कहीं न कहीं किसी न किसी अन्य काम में लगा दिया जाता है। यदि कामों में न भी लगे हों तब भी कुछ एक को छोड़कर ज्यादातर शिक्षक तथा शिक्षामित्र शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं ।

ज्यादातर शिक्षक लेटलतीफी के आदी हो चुके हैं ।ऐसे अध्यापक कभी समय से स्कूल पहुंचते ही नहीं। इसका ताजा उदाहरण आज एक बार फिर देखने को मिला उसके अनुसार जनपद के विकास खंड नवाबगंज के ग्राम रामापुर दबीर में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय प्रातः 10:00 बजे तक खुला नहीं था। स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था। बच्चे बाहर खेल रहे थे। तो कुछ बच्चे मेन गेट के सहारे धूप में खड़े गुरु जी के आने का इंतजार कर रहे थे। 10:00बजे यहां कार्यरत शिक्षामित्र स्कूल पहुंचा और उन्होंने ताला खोला इसके बाद बाहर इंतजार कर रहे छात्र स्कूल के अंदर प्रवेश कर पाए। लेकिन 10:00 बजे तक इस विद्यालय में कार्यरत दो अन्य शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे।

बताया गया कि इस विद्यालय में 2 शिक्षक तथा एक शिक्षामित्र की नियुक्ति है ,और आए दिन दोनों शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं। यदि आते भी हैं तो निर्धारित समय से काफी देर बाद और स्कूल बंद होने के समय से पहले ही चले जाते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि बे शिक्षण कार्य में कितनी दिलचस्पी लेते होंगे।

लेटलतीफी तथा शिक्षण कार्य के प्रति घोर लापरवाही जैसे कारणों के चलते इन स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। इस हकीकत को खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भली-भांति जानते और समझते हैं । लेकिन फिर भी न जाने क्यों सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जैसी खामियां गरीब तथा मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes