Farrukhabad News: हत्या आरोपी दो वांछित शातिर पुलिस संयुक्त टीम द्वारा किए गिरफ्तार

Farrukhabad News

फर्रुखाबाद 22 सितंबर 2022
एसओजी टीम प्रभारी अशोक कुमार तथा सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फर्रुखाबाद विनोद कुमार शुक्ला की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अन्य उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के अभियान के अंतर्गत आज दो शातिर वांछित चल रहे हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम भाऊपुर स्थित ईट भट्टे के पास समय करीब 12:45 बजे पहुंच गई । जहां उसने घेराबंदी करके दो सशस्त्र लोगों को हल्का बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के अनुसार जामा तलाशी लिए जाने पर दोनों के पास से एक -एक, कुल दो अवैध 315 बोर देसी तमंचा तथा 5 जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद हुआ। गिरफ्त में आए अपराधियों की पुलिस को पहले से ही सरगर्मी से तलाश थी।

बताया जा रहा है कि यह दोनों 16 /9/ 2022 को कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत कराए गए एक हत्या के आरोप में संलिप्त पाए गए थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्त में आने के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा तथा कराई गई शिनाख्त के बाद बताया गया कि इनमें से एक शातिर फर्रुखाबाद के गांव उस्मान नगला का निवासी नीलेश राजपूत उर्फ टेंम्पू पुत्र ओंकार सिंह तथा दूसरा रजनेश उर्फ गब्बर पुत्र जबर सिंह निवासी गांव रसूलपुर घुमईया थाना नवाबगंज का है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। इनके विरुद्ध हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास जैसे लगभग 10 से अधिक मुकदमा कोतवाली फर्रुखाबाद तथा थाना नवाबगंज में दर्ज हैं।

संवाददाता फर्रुखाबाद

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes