Shamshabad news – रात की बजाय अब तो खनन कार्य पूरे हौसले के साथ खनन माफिया दिन में करने लगे हैं
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 27 अगस्त 2023 पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते शमशाबाद क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन के कारोबार से जुड़े माफियाओ के हौसले बुलंद हैं। रात्रि की बजाए दिन के उजाले में कर रहे है मिट्टी का अवैध खनन। ट्रैक्टर ट्राली से ले जाकर लगाई जा रही अवैध खनन कर मिट्टी ठिकाने। इस अवैध कारोबार से कर रहे माफिया हजारों लाखों की कमाई । खनन विभाग को लगाया जा रहा हर महीने हजारों लाखों का चूना। जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन के कारोबार से जुड़े माफिया आजकल बेखौफ देखे जा रहे हैं। क्योंकि यहां माफिया पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रात्रि की बजाए दिन के उजाले में मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली के सहारे ठिकाने लगा रहे हैं। बताया गया है कि इस क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया इतने बेखौफ हो गए कि रात की बजाए दिन के उजाले में अवैध खनन की प्रक्रिया को अंजाम देकर ट्रैक्टर ट्राली के सहारे खनन की गई मिट्टी को ठिकाने लगाया जा रहा है ।स्थानीय लोगो के अनुसार जिस तरह लकड़ी माफिया लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़कर शमसाबाद क्षेत्र में जंगल के जंगल उजाड़ धरती की हरियाली उजाड़ प्राकर्तिक पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं। ठीक उसी तरह मिट्टी के अवैध खनन के कारोबार से जुड़े माफिया मालामाल हो रहे है। मिट्टी के अवैध कारोबार से जुड़कर या तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो को चुनौती दे रहे हैं या फिर आंखों में धूल झोंक हजारों लाखों रुपए हर महीने कमाई कर रहे हैं। जो शायद खनन विभाग के लिए हर महीने हजारों लाखों रुपए राजस्व का नुकसान है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गाँव अलेपुर के निकट मिट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े एक माफिया द्वारा दिन के उजाले में मिट्टी का खनन कराया गया। बाद में रात्रि की बजाय दिन के उजाले में ट्रैक्टर ट्राली के सहारे ठिकाने लगाया गया। इस नजारे को लगभग हर किसी ने अपनी आंखो से देखा, तो आबाक रहा गया। जिस वक्त मिट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का अवैध खनन कर ले जा रहा था। उस वक्त लोग तरह की चर्चाये कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि शमशाबाद थाना पुलिस की सांठ गांठ से मिट्टी का अवैध खनन का कारोबार जारी है। वरना माफियाओ की क्या हिम्मत जो इस क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की गति विधि को अंजाम दें। हकीकत चाहे कुछ भी हो, लेकिन इस अवैध कारोबार से पुलिस तथा प्रशासन की छवि तो धूमिल हो ही रही है। क्योंकि कानून विरोधी कृत्य करने वाले अपने काम को पूरे हौसले के साथ इस समय अंजाम दे रहे हैं।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct