शराब ठेकेदार के यहां हुई लाखों की चोरी , पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

1646465504083

फर्रुखाबाद 5 मार्च 2022
बीती रात नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी शराब ठेकेदार दिनेश सक्सेना के घर से चोरों ने 7 लाख रूपए नकद तथा जेवरात आदि की चोरी कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि ठेकेदार के बेटे हर्ष सक्सेना की बारात नगर के ही इसी मोहल्ले बजरिया में स्थित मिलन गेस्ट हाउस में गई थी। ठेकेदार के अनुसार विवाह रश्म के लिए कुछ सामान की जरूरत पड़ी। जिसे लेने उन्होंने अपनी बहन शोभा तथा भतीजी रितु सक्सेना को घर भेजा। जब यह दोनों उसके आवास पर पहुंची। तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। यह देख कर उन्होंने मुझे सूचना दी। मैं घर पहुंचा तो टूटे पड़े ताले देखकर दंग रह गया। ठेकेदार के अनुसार 4 लाख 88 हजार रुपए नीचे वाले कमरे में और 02लाख44हजार रुपए हर्ष सक्सेना के ऊपरी मंजिल के कमरे में रखे थे। यह पूरा रुपया गायब हो गया। इसके अलावा घर में रखे कपड़े और जेवरात आदि भी चोरी हो गए। चोरी की इस घटना के संबंध में कस्बा स्थित तिकोना चौकी इंचार्ज अवधेश अवस्थी का कहना है कि शादी समारोह में कुछ विवाद हुआ था। चोरी की घटना पूरी तरह संदिग्ध मालूम पड़ रही है। फिर भी इस मामले की जांच कर सत्यता का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes