स्वास्थ्य विभाग बे खबर, झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की हालत बिगड़ी इलाज के दौरान सीएचसी में मौत

Picsart 23 06 03 10 36 27 604

–झोलाछाप डॉक्टरों का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग मौन।

–जिले भर में झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से कर रहे हैं मरीजों का उपचार,
कायमगंज फर्रुखाबाद 3 जून 2023
झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया ।आपको बता दें कि कंपिल थाना क्षेत्र के पट्टी मदारी निवासी 65 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद की चार-पांच दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई। और पेट दर्द की शिकायत बन गई। जानकारी देते हुए वृद्धा के पुत्र राकेश ने बताया कि तबीयत खराब होने पर वह अपनी मां को कस्बे के ही एक झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे ।जहां झोलाछाप उनका दो-तीन दिन इलाज करता रहा ।जब बीती शाम वृद्धा की तबीयत बिगड़ी तो उसे आनन-फानन सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान वृद्धा निर्मला देवी ने दम तोड़ दिया I वृद्धा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजन वृद्धा के शव को लेकर घर चले गए। बताते चलें कायमगंज कंपिल आदि स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टर अपने मनमाने ढंग से लोगों का इलाज करते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते आए दिन कोई न कोई इन झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार होता नजर आता रहता है। इस सब के बावजूद जिले पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बस खानापूर्ति ही नजर आती है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes