लॉ के छात्र की स्कूटी से एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम चुराकर बैंक खाते से निकाल लिए 1,86,000 रुपए

Picsart 23 02 25 11 40 16 629

कमालगंज / फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2023

बड़े ही शातिराना अंदाज के साथ आधुनिक चोरों ने इस घटना को अपने ढंग से अंजाम दिया। घटना की शुरुआत थाना कमालगंज क्षेत्र से होना बताई जा रही है। शातिरों का अंदाज भी ऐसा रहा की उनकी करतूत का पीड़ित को तुरंत पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि जनपद कन्नौज का निवासी एलएलबी का छात्र उदित प्रताप सिंह इसी बुधवार को कमालगंज आरपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एलएलबी का पेपर देने आया था। छात्र ने अपनी स्कूटी खड़ी करते ही अपना मोबाइल फोन और कवर लगा हुआ एटीएम कार्ड स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। इतना करने के बाद छात्र परीक्षा कक्ष में चला गया और परीक्षा देता रहा। उसे क्या मालूम था कि शातिर चोर घात लगाए बैठे हैं। चोरों ने पूरी चालाकी के साथ छात्र के मोबाइल फोन से सिम निकाल लिया और इसी के साथ एटीएम कार्ड कब्जे में लेकर उसका कवर ज्यों का त्यों डिग्गी में ही छोड़ दिया। इस तरह अपनी करतूत को अंजाम दे, चोर वहां से चले गए। कब्जे में लिए गए सिम तथा एटीएम कार्ड का दुरुपयोग कर चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से कई बार में लगभग ₹80000 छात्र के खाते से निकाल लिए। लेकिन बेचारा छात्र भूल बस कुछ नहीं समझ पाया। कारण की एटीएम कार्ड का कवर जिसके अंदर कार्ड रखा था। वह कवर तो चोर ज्यों का त्यों छोड़ कर गए थे। जिसके कारण यह भ्रम बना रहा की एटीएम कार्ड सुरक्षित है। जैसे ही पीड़ित को पता चला उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बैंक स्टेटमेंट प्राप्त होने पर पता चला कि रुपए आगरा से और तीसरी बार रुपया लक्ष्मी नगर दिल्ली से निकाला गया है। यह पता लगने के बाद एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें देखा गया कि लक्ष्मी नगर दिल्ली से रुपए निकालते समय चोर रेड कलर का केप लगाए हैं। साथ ही मास्क भी लगाए था। इस वजह से चोरों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। फुटेज देखने से ऐसा मालूम पड़ रहा है कि एक चोर एटीएम मशीन से रुपए निकाल रहा है। तो उसका दूसरा साथी वही एटीएम के बाहर उसके इंतजार में खड़ा है। जिससे यह आशंका बनती है कि बाहर खड़ा व्यक्ति इसी चोर का साथी रहा होगा। पीड़ित के अनुसार उसे आशंका है कि उसके खाते से चोरों ने 1,86,000 रुपया पार कर दिया होगा।
रिपोर्टर= दीपक यादव ,कमालगंज (फर्रुखाबाद)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes