अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ब जेसीबी पुलिस ने पकड़े, किंतु कहीं से फोन आते ही पुलिस छोड़ने को हुई मजबूर

Picsart 23 02 09 19 39 11 216

फर्रुखाबाद ,9 फरवरी 2023
यह मिट्टी के अवैध खनन का मामला जनपद के थाना क्षेत्र कंपिल का बताया जा रहा है । जहां मौके से पुलिस ने मिट्टी का अवैध खनन करते समय लगभग 15 ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र की सिवारा चौकी क्षेत्र के गांव जिनौल में बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। जिसकी सूचना किसी ने थाना कंपिल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां से पुलिस ने अवैध खनन कार्य में लगे लगभग पंद्रह- सोलह ट्रैक्टर एक मिट्टी खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। उपकरणों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस इन्हें अग्रिम कार्यवाही के लिए थाने ला रही थी। कहा गया कि उसी समय पुलिस के पास ऊपर से किसी उच्च अधिकारी का फोन आया। इसके तुरंत बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। और बेचारी पुलिस अभिरक्षा में लिए गए सभी ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को छोड़ने के लिए मजबूर हो गई। यह घटना इस बात की साक्षी बनी हुई है कि अवैध खनन सत्ता तथा जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ही रह- रह कर बार-बार क्षेत्र में शुरू हो जाता है । जब कोई मामला उजागर होता है तो सत्ता की हनक तथा अधिकारियों की मिलीभगत से उसे दवा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि भले ही प्रशासनिक अधिकारी रॉयल्टी जमा होने तथा परमीशन होने की बात कह कर उसकी आड़ में खनन होने दें। लेकिन इसके पीछे भी अवैध खनन का राज छुपा रहता है। खनन नियमावली के मुताबिक अधिकतम गहराई में 5 फीट तक ही खुदाई की जा सकती है। लेकिन यहां तो 10 से 12 फीट तक ,और इससे भी अधिक गहराई तक जमीन का सीना चीर कर अवैध खनन किया जा रहा है। इसी के साथ यदि परमीशन ली गई है, तो उसके उपयोग की कंडीशन होती है। लेकिन ऐसा नहीं, अधिकांश मामलों में कंडीशन के विपरीत खनन करके मिट्टी का उपयोग दूसरे कामों में तथा निर्धारित स्थान की बजाए दूसरे स्थान पर ले जाई जाती है। यह स्थितियां भी अवैध खनन की श्रेणी में आती हैं। खैर जो भी हो क्षेत्र में बार-बार अवैध खनन का होना, जहां खनन माफियाओं के हौसले बुलंद कर रहा है। वहीं प्रशासन की उदासीनता युक्त लापरवाही का नमूना बनता जा रहा है। उदाहरण के लिए कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव सोतेपुर मजरा हकीकतपुऱ से बड़े पैमाने पर अभी कुछ समय पहले ही अवैध खनन किया गया था। जिसकी जांच मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने की थी। लेकिन पता नहीं खनन के इस मामले को कैसे, क्यों और किसके द्वारा ठंडे बस्ते में डालकर दफन कर दिया गया। जैसी लापरवाही भ्रष्टाचार की ओर जी इशारा करते हुए, अवैध खनन को फलने- फूलने का मौका दे रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes