Shamshabad news–बाढ़ प्रभावित गंगा कटरी क्षेत्र में संक्रामक रोगों ने पसारे पैर

Picsart 23 08 09 19 27 54 729

Shamshabad news- ग्रामीणों के सामने भोजन के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, जिन्हें देखते हुए स्वास्थ्य विभाग शिविर आयोजित कर दवा वितरण का कर रहा प्रयास
शमशाबाद / फर्रुखाबाद 9 अगस्त
गंगा कटरी क्षेत्र शमशाबाद तथा अन्य स्थानों पर गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण लोगों की जिंदगी परेशानियों से भर गई। इधर काफी दिनों से बाढ़ की विभीषिका के चलते संक्रामक बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

जिसके चलते लोगों को आई फ्लू टाइफाइड मलेरिया खांसी जुकाम बुखार दस्त उल्टी आदि की शिकायत बढ़ती जा रही है। इस प्रभावित क्षेत्र में लोगों के रहने खाने शुद्ध जल पीने तक की समस्या पहले से ही मौजूद थी। प्रभावित क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शुरू में तो समाजसेवी संस्थाओं विभिन्न संगठनों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराई। जिससे किसी हद तक राहत मिली। किंतु अब कई दिनों से राहत सामग्री का वितरण भी ठप्प जैसा हो गया है। भोजन के अभाव में खासतौर से बच्चे भूख लगने पर विलखने लगते हैं। जिनके लिए व्यवस्था करना बहुत मुश्किल हो रहा है। रहने के लिए तो ऊंचे तथा सुरक्षित स्थानों पर लोग रेन बसेरा बनाकर गुजारा कर ही रहे हैं। लेकिन बीमारियों से लड़ने के लिए उनके पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में संक्रामक बीमारी से पीड़ित लोगों ने जिला प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जीवन रक्षक दवाइया उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद डॉक्टर अवनेंद्र कुमार के आदेशानुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी शमशाबाद डॉक्टर सरवर इकबाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र समोचीपुर तराई में शिविर लगाकर संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की। एलटी लोकेंद्र कुमार ने बताया 60 मरीज के स्वास्थ्य की जांच की गई ।जीवन रक्षक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं । लेकिन यह व्यवस्था इतने बड़े क्षेत्र के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। क्योंकि संक्रामक बीमारियों के साथ ही बढ़ती गंदगी के कारण लोगों को त्वचा रोग भी, जैसे दाद खाज खुजली भी होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर गांव में तत्परता के साथ चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes