Farrukhabad news आयोजित कैंप में डेढ़ सौ मरीजों को परीक्षण उपचार व निःशुल्क दवाइयां कराईं उपलब्ध

IMG 20250220 WA0017

Farrukhabad news कंपिल/फर्रूखाबाद
सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भोगपुर के शिव मंदिर के बाहर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान डालचंद शाक्य, महिपाल सिंह, अनिल कुमार, मनोहर लाल व हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ0 शिवम त्रिपाठी ने किया। स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार व पेट से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

इसके अलावा नाक, कान, गला, न्यूरो व हड्डी से संबंधित मरीज का भी उपचार किया गया। गंभीर मरीजों को अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां पर चिकित्साधीक्षक डॉ0 मंगल पांडे द्वारा समुचित उपचार व दवाइयां दी गई।
हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक डॉ0 अदिति तिवारी व जनरल सर्जन अभिनव तिवारी ने भी मरीजों का उपचार किया। कैंप में ग्राम नूरपुर गढिया, धर्मपुर, जोगपुर के मरीज ने अपना उपचार कराया। कुल 160 मरीज का निशुल्क उपचार कर दवाइयां वितरित की गई।
निशांत गुप्ता ने बताया कि समाजसेविका डॉ0 मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सप्ताह भर में दो बार लगाया जाता है। जिससे गरीब व असहायों की मदद की जा सके – और उन्हें समुचित इलाज व दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज हॉस्पिटल में किया जाता है। डॉ0 मिथलेश अग्रवाल सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर है। उनका समाज सेवा के प्रति बेहद लगाव रहता है। गरीब व असहाय मरीजों के इलाज में उनका विशेष योगदान रहता है। इस अवसर पर गोपी सक्सेना, नितिन गंगवार, विमल सिंह , राजीव सक्सेना सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes