– 4 माह पूर्व 10 नवंबर 2021 को ससुराल से हुआ था गायब
फर्रुखाबाद 8 मार्च 2021
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव जैदपुरा निवासी पूर्व प्रधान महिपाल उर्फ सत्यवीर आज जब अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा तो उसने बताया कि लगभग चार माह पहले वह अपनी ससुराल जिला शाहजहांपुर थाना परौर के गांव हैदरपुर गया था। जहां से उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरणकर्ता कार में डालकर ले गए थे। प्रकरण में पूर्व प्रधान के भाई शिवराम ने थाना परौर में ही गुमशुदी 16 नवंबर को दर्ज कराई थी । जो बाद में पुलिस द्वारा 6 लोगों को नामजद करते हुए एफ आई आर में तब्दील कर जांच शुरू कर दी गई थी । इस संबंध में बताया गया कि शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिक पोल संख्या 120/20, तथा 121/20 के निकट सोमवार की सुबह गांव के कुछ किसान खेतों पर काम कर रहे थे। 
उसी समय एक व्यक्ति घबराया हुआ उनके पास पहुंचा और सहायता की गुहार लगाने लगा। किंतु उलझन समझकर किसान वहां से चले गए। इसके बाद खेतों पर जानवरों के लिए भूसा लेने आए कुछ लोगों से भी महिपाल ने अपनी पीड़ा बता कर मदद की गुहार की लेकिन यह लोग भी वहां से बिना कोई सहायता किए ही खिसक गए। इसके उपरांत वहां से निकल नहीं ट्रेन के डिब्बों में बैठी सवारियों की ओर भी इशारे करते हुए बताने का प्रयास करता रहा। लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। किसी तरह अमरूद के बाग से अपने हाथ पैर खोलकर वहां वही लाइन के पास काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों के पास पहुंचा और अपनी बात बताई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना शमशाबाद पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस महिपाल को लेकर थाने आ गई। घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए मामले की जानकारी दी। थाने में पहुंचे महिपाल से जानकारी करने के बाद थानाध्यक्ष शमशाबाद ने मामले को थाना परौर से जुड़ा हुआ बता कर संबंधित थाने की पुलिस को सूचित कर दिया। परौर पुलिस थाना शमशाबाद पहुंची। जहां सेअपहृत को अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । इसी विवाद के चलते महिपाल पर एक महिला दुष्कर्म का भी आरोप पहले लगा चुकी है। इस सनसनीखेज अपहरण से लेकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के संबंध में कई प्रकार की बातें हैं उभर रही है । इस अपहरण के मामले में बताया गया कि जिस समय महिपाल किसी तरह छूट कर निकल गया उसी समय अपहरणकर्ता भी मौके से भाग गए थे। इस मामले में गिरीश पुत्र दामोदर, निवासी इकौना शिवपुरी थाना कलान, शिशुपाल पुत्र पोखपाल, निवासी कमलाईपुर थाना कंपिल, पप्पू निवासी बम्हौरा थाना परौर, संध्या पुत्री परशुराम, निवासी हैदलपुर,थाना परौर, धर्मपाल प्रधान, निवासी हैदलपुर थाना परौर, तथा परशुराम निवासी हैदलपुर,थाना परौर,के खिलाफ अपहरण का मामला परौर थाने में दर्ज हो चुका है । अब पुलिस इस मामले में महिपाल के द्वारा दी गई जानकारी एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct