पूर्व ग्राम प्रधान पति ने अपने आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद साथियों के साथ पत्रकार को, की मारने की कोशिश

Picsart 22 07 04 18 14 45 105

शमसाबाद फर्रुखाबाद 4 जुलाई 2022 चुनाव की रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पति द्वारा समर्थकों के साथ हथियारों की नोक पर पत्रकार पर हमला, गाली गलौज कर जानमाल की धमकी ।पीड़ित पत्रकार ने दबंग पूर्व ग्राम प्रधान पति सहित आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की लगाई गुहार। पीड़ित पत्रकार के अनुसार आरोपियो ने कहा तुझे इस लायक नही छोड़ेंगे जो अगके चुनाव में नेता नगरी कर सके। घर के अन्दर बंधक अबस्था में ही दी पुलिस अधीक्षक फर्रूखाबाद को घटना की सूचना। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा ।किंतु तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

Picsart 22 07 04 18 14 09 054

पीड़ित सलमान अहमद

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर भुक्सी निवासी पत्रकार सलमान अहमद पुत्र मुख्तियार अहमद ने पुलिस अधीक्षक फर्रूखाबाद को फोन के जरिये सूचना तथा शमशाबाद थाना थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीते दिबस की शाम वो अपने घर के सामने गली में कुर्सी पर बैठा था ।उसी दौरान पूर्व ग्राम प्रधान पति इकलाख अहमद तथा उसका साथी कमालुद्दीन अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ आ धमके और कुर्सी में लात मार कर गाली गलौज करते हुए, ललकारने लगे । आरोप है कि पूर्ब प्रधान पति ने अपने आधा दर्जन साथियो के साथ मौके पर गलीगलौज करते हुए कहा बहुत बड़ा नेता बनता है तेरी नेता नगरी न भुला दी , तो मेरा भी नाम इकलाख नहीं, तुझे इस लाइक नहीं छोड़ेंगे जो तू अगला चुनाव लड़ सके ।

 

Picsart 22 07 04 18 15 21 707

थाने में दी गई तहरीर

 

आरोप है पूर्व ग्राम प्रधान पति इकलाख अहमद ने पिस्टल तो कमालुद्दीन ने गोट से नाजयज तमंचा निकालकर सिर पर लगा दिया। और गलीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपिओ ने काफी देर तक हंगामा कर गलीगलौज किया तथा बैध अबैध अश्लाहो की नोक पर जानमाल की धमकी देते रहे। इसी दौरान मौका पाकर पीड़ित पत्रकार घर के अंदर घुस गया और सुरक्षा के लिहाज से खुद को कमरे में बंद कर लिया। आरोपी खुलेआम गली में घूम घूम कर बाहर निकलने तथा जानमाल की धमकी दे रहे थे। घटना की सूचना पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद तथा शमशाबाद थाना पुलिस को दी। जिस पर थाने के एक दरोगा ने मौके पर जाकर पीड़ित पत्रकार को घर से बाहर निकाला । पीड़ित के अनुसार आरोपी चुनाव की रंजिश को निभाते हुए देख लेने की धमकी दे रहे थे ।बीते दिवस की शाम मौका पाकर आरोपियों ने गली में घेराबंदी कर उसके सिर पर पिस्टल तथा तमंचा लगा दिया। वहीं पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने पूर्व ग्राम प्रधान पति तथा इकलाख एवं उसके साथी कमालुद्दीन पुत्र शेख मोहम्मद के अलावा चार पांच अन्य लोगो सहित आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार करते हुए कहा है कि उसे डर है कि आरोपी उसकी जान के दुश्मन बन सकते हैं । क्योंकि आरोपी लगातार उसे कई दिनों से जान माल की धमकियां दे रहे हैं। जिससे पीड़ित पत्रकार का परिबार अनहोनी की आशंका से दहशत के साये में जीने को विवश हो रहा है।

 

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes