शमशाबाद फर्रुखाबाद 13 अगस्त 2022 उफनाई गंगा सड़को पर आया पानी जान जोखिम में डाल दौड़ते रहे ढाई घाट शमसाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर दुपहिया चौपहिया बाहन। खेत हुए जलमग्न किसानों में दहसत जानकारी के अनुसार ढाई घाट शमशाबाद की गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण जहां एक ओर बाढ़ का पानी सड़कों पर बहने लगा है । वहीं दूसरी ओर पानी का बढ़ता विस्तार गंगा कटरी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए है। आने-जाने के रास्ते जलमग्न हो गए ग्रामीणों का घरों से बाहर आना जाना मुश्किल हो गया है ।

अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण जलभराव की स्थिति इस कदर बढ़ी की गंगा में बहने वाला पानी सड़कों पर बहता हुआ देखा गया ढाई घाट शमशाबाद से शहजानपुर जाने वाले मार्ग पर चौरा हार के निकट सड़कों पर पानी बहता हुआ देखा गया बहते हुए पानी में आने जाने वाले लोगों को आवागमन करते हुए देखा गया

। हरे हालातो को नजरअंदाज कर लोग दुपहिया चौपहिया वाहनों से आवागमन करते रहे जिसमे टेंपो जलमग्न मार्ग से दौड़ते रहे। बताते है जलभराव का आलम यह है गंगा नदी से पानी बूढ़ी गंगा के सहारे शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दस्तक देने लगा है । ग्राम कटरा के निकट ग्रामीण किसानों के खेतों में जलभराव का आलम देखा गया किसानों के अनुसार इस वक्त धान मक्का ज्वार बाजरा चरी जैसी तमाम फसलें तैयार की गई के अलावा मूंगफली की खेती भी की गई । लेकिन जलभराव से किसानों की आंखों की नींद उड़ गई है।

मायूस ग्रामीण किसानों का कहना था जलभराव से फसलें बर्बाद हो जाएंगी और उन्हें हजारों लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। गांव चौरा हार गुटेटी दक्षिण क़ासिमपुर तराई के अलावा समोचीपुर चितार पैलानी दक्षिण भगवानपुर बांसखेड़ा सहित तमाम गांव प्रभावित हुए हैं कहीं गांव के गांव जलभराव के शिकार हो गए हैं तो कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई ।

यहाँ तक कि क्षेत्र के गांव अकबरपुर दामोदर यहां किसानों के खेतों में जलभराव देखा गया गंगा में बाढ़ का पानी जो बुढ़िया पुल से होकर ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रुख कर गया। सैकड़ों किसानों के खेतों में जलभराव का कारण बन गया इस वक्त मुख्य मार्ग पर जलभराव आलम देखा जा रहा है। यहां आसपास गावो के लोगों ने भविष्य के खतरों को देखते हुए अभी से पलायन की तैयारियां कर दी लोगों को कहना है निकट भविष्य में अगर बाढ़ का सैलाब और बढ़ता तो उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर जाना ही पड़ेगा इसके लिए अग्रिम तैयारियां जरूरी है ।यहां के ग्रामीणों ने दुख जताते हुए कहा प्रशासन द्वारा खास ध्यान नहीं दिया गया जलभराव के चलते ज्यादा ग्रामीणों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों के लिए चारे की समस्याये उत्पन्न हो गई स्थानीय लोगो ने बाढ़ की विकरालता को देखते हुए कहा प्रशासन को चाहिए बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के किसानों तथा गरीबों की सुरक्षा का जिम्मा प्रशासन उठाए ,जिससे हमारे जैसे ग्रामीणों को किसी भी अनहोनी की घटना को टाला जा सके।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug