शमशाबाद / फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2022 अनियंत्रित टेम्पो की टक्कर से ई- रिक्शा खड्ड में गिरकर पलटा। चालक सहित आठ लोग घायल। दुर्घटना को अंजाम देने बाला टेंपो चालक टेम्पो सहित फरार। गंभीर रूप से घायल ई- रिक्शा चालक को शमसाबाद थाना पुलिस ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेजा । जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला दलमीर खा निवासी ई -रिक्शा चालक राशिद पुत्र असलम जो शमशाबाद – रोशनाबाद तथा फर्रुखाबाद मार्ग पर ई- रिक्शा चला कर अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी का जुगाड बनाए रखता है। शुक्रवार की सुबह सवारियां बैठा लेने के बाद ई – रिक्शा चालक फर्रुखाबाद जा रहा था ।रमपुरा गौशाला से आधा किलो मीटर की दूरी पर गुजरते समय फर्रुखाबाद से शमसाबाद जा रहे अनियंत्रित टेम्पो चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। जिससे ई- रिक्शा दुर्घटना के बाद खाई में जा गिरा । खाई में गिरने के कारण ई- रिक्शे में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तड़प रहे यात्रियों की आवाज सुनकर मौके से गुजर रहे लोगों ने जैसे तैसे रिक्शे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की दुर्घटना की सूचना ई -रिक्सा चालक के परिजनों को दी गयी ।परिजन मौके पर पहुँचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ई -रिक्शा चालक को उपचार हेतु परिजनों की मौजूदगी में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया। जबकि ई -रिक्शा में सवार अन्य लोगो को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए भेजा गया । बताते है उक्त ई -रिक्शा में सवार चालक के अलाबा राहुल निवासी काजी टोला, बाबू निवासी काजी टोला के अलावा मेहंदी हसन सहित 8 लोग सवार थे।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug