shamshbad news –शमशाबाद सरकारी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण मरीज ,तीमारदार तथा स्थानीय लोग हो रहे परेशान

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshbad news –शमशाबाद / फर्रुखाबाद 7 अक्टूबर 2023 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में इस समय निशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जगह अव्यवस्थाएं ही नजर आ रही हैं । यहां व्यवस्था न होने के कारण कुत्ते या अन्यआवारा जानवर आराम से विचरण करते हुए दिखाई दे जाते हैं । जिनके कारण यहां आने वाले लोगों को भय युक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य अधिकारियों की यह लापरवाही कहीं मरीज और तीमारदारों अथवा यहां आने वालों पर भारी न पड़ जाए । ऐसा हो इससे पहले ही स्वास्थ्य अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूर , यहां का आम आदमी अपनी सामान्य बोलचाल की भाषा में कहता हुआ सुना जा रहा है । सीएचसी शमसाबाद में अस्पताल अधीक्षक की लापरवाही के चलते अस्पताल परिसर में अव्यवस्थाओं का बोल बाला है । जहां एक ओर अस्पताल का मुख्य गेट अतिक्रमण का शिकार है ।वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर में भी अव्यवस्थाओं का माहौल देखा जा रहा है । अस्पताल के मुख्य गेट पर डग्गामर वाहनों का जमाव बाड़ा लगा रहता है । जिससे आने -जाने वाले लोगों एवं मरीजों को लाने वाले वाहनों को गेट के वाहर रुक कर घंटों इंतजार करना पड़ता है । इतना ही नहीं अगर किसी तरह अस्पताल परिसर में जरूरतमंद व्यक्त पहुंच भी जाए । तो वहां चारों तरफ अव्यवस्थित रूप से दो पहिया तथा चौपाइयां वाहनअवरोध बनकर खड़े रहते हैं ।अस्पताल परिसर के अंदर आवारा जानवरो व कुत्तों तथा बंदरों को भ्रमण करते हुए देखा जा रहा है ।चाहे इमरजेंसी वार्ड हो या डिस्पेंसरी रूम आवारा जानवरों का यहां हर जगह घूमना बे रोक-टोक जारी रहता है । जैसी तमाम अव्यवस्थाओं को देखते हुए चिंतित स्थानीय तथा क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से अस्पताल की व्यवस्थाओं में अतिशीघ्र आवश्यक सुधार करने की मांग की है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes