40 घंटे गुजरने के बावजूद भी क्षेत्र में नहीं पता चल सका आदमखोर चीते का सुराग

IMG 20220605 WA0128

शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

शमसाबाद फर्रुखाबाद 6 जून 2022 40 घंटे गुजरने के बावजूद भी क्षेत्र में नहीं पता चल सका आदमखोर चीते का सुराग। शमसाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों में आदमखोर जंगली जानवर के आने की सूचना से गरीब मजदूर किसानों में दहशत का माहौल। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नीबल पुर में जहां शनिवार की सुबह 6:00 बजे के करीब सौच क्रिया के लिए जाते समय ग्रामीणों द्वारा एक आदमखोर जंगली जानवर देखा गया था । ग्रामीणों ने चीते के होने की जानकारी दी थी । उधर आदमख़ोर चीता देखे जाने के बाद भयभीत ग्रामीणों द्वारा शोर मचा कर सुरक्षा के लिहाज से खुद को एक कोठरी में बंद कर लिया था। जबकि कोठरी के अंदर फोन के जरिए चीते के होने की जानकारी गांव वालो को दी थी । कुछ लोगों द्वारा जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस को भी दी गई थी।  वही वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दिए जाने के बाद क्षेत्र में कांबिंग कराए जाने की मांग की गई ।  हालांकि शमशाबाद क्षेत्र के गांव नीवलपुर जहां ग्रामीणों द्वारा आदमखोर चीते को देखा गया था उस इलाके में वन विभाग के दरोगा अरुण अवस्थी द्वारा टीम के साथ कांबिंग की गई थी काम्बिंग के दौरान जो पैरों के निशान देखे गए थे उन निशानों के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया था। वन रेंजर अवस्थी का कहना था संभवत चीते के निशान तो नहीं लेकिन किसी जंगली जानवर के जरूर है। फिर भी जांच हेतु कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई है। जांच उपरांत पता चल सकेगा कि आखिर जो पैरों के निशान पाए गए हैं वह किसके हैं कहीं आदमखोर चीते के तो नहीं मालूम रहे शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी का कार्य करते हैं कुछ लोग ऐसे हैं जो कृषि क्षेत्र से वास्ता रखकर सुबह से शाम तक खेतों में मेहनत मजदूरी करते हैं जिसके बदले उन्हें संपन्न किसानों द्वारा मजदूरी के रूप में दिहाडी उपलब्ध कराई जाती है जब से क्षेत्र में चीता देखे जाने की बात उनके संज्ञान में आई है तब से आम लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है किसानों का कहना है गांव में रहने वाले ज्यादातर लोग कृषि कार्य के सहारे अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलाते हैं ज्यादातर वक्त उन्हें अपने खेतों पर ही गुजारना पड़ता है ऐसे हालातों में अब उन्हें खेतो में जाने से डर लगने लगा है साइकिल मोटर साइकिल के सहारे फेरी लगाकर कारोबार करने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल देखा गया सबसे बड़ी बात यह है यहां के ग्रामीणों में अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर भय देखा जा रहा है बड़े तो बड़े छोटे भी घर से बाहर आवश्यक कार्य से जाते हैं ऐसे हालातों में लोगों को सिर्फ एक ही डर सता रहा है कि कहीं आदमखोर जंगली जानवर चीता ना आ जाए गांव में ज्यादातर लोगों की जुबान पर यही चर्चा है । जब से क्षेत्र में आदमखोर चीते की आमद हुई तब से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वही आसपास ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर लोगो में भी दहशत का माहौल देखा गया बताते है आदमख़ोर चीते के देखे जाने के बाद कुछ लोग शनिवार को ही पलायन कर गए थे। रबिबार भी लोगों में दहशत का माहौल देखा गया जानकार लोगों का कहना था आदमखोर जंगली जानवर तभी जंगल छोड़कर बाहर आता है जब उसे शिकार की समस्या होने लगे अथबा कमजोर होने के कारण शिकार करने में असमर्थ हो या फिर जंगल में किसी दूसरे जंगली जानबर ने कब्जा कर लिया हो। ऐसे हालातों में खूखार जानवर जंगल छोड़कर भोजन की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाते हैं । कुछ लोगों मानना है जंगल खूंखार रवैया अपनाने वाले आदमखोर जंगली जानबर जब घायल हो जाते हैं अथवा पंजों में कांटे चुभ जाते हैं जिसकी वजह से शिकार नहीं कर पाते ऐसे हालातो में जंगल छोड़कर गांव की तरफ आ जाते हैं खैर जो भी कारण हो लोगों में आदमखोर चीते की आमद के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes