कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के इन बूथ संख्या 277 तथा 278 के मतदाता उप जिलाधिकारी के समझाने के बाद भी मतदान के लिए नहीं हुए राजी
फर्रुखाबाद 20 फरवरी 2022
तीसरे चरण के मतदान से पहले ही विधानसभा 192 आरक्षित कायमगंज क्षेत्र के बूथ संख्या 277 तथा 278 ग्राम पंचायत लखनपुर जहां मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 14 सौ बताई जा रही है। यहां के ग्राम प्रधान चरण सिंह सहित सभी ग्रामीणों ने बोर्ड लगाकर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी पहले ही दे दी थी। उनका आरोप है कि हम सभी ग्राम वासियों ने पिछली बार भाजपा के सांसद तथा विधायक द्वारा सड़क निर्माण के आश्वासन पर उन्हीं के पक्ष में मतदान किया था । लेकिन पूरे 5 साल बीत गए । कोई भी उनके गांव की तरफ देखने तक नहीं आया। आवागमन के लिए सड़क मार्ग न होने के कारण बे परेशानी का सामना कर रहे हैं। विकास न होने से खिन्न होकर ही ग्रामवासी आज मतदान का बहिष्कार करने पर अडिग दिखाई दे रहे हैं। वोट न डालने की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी गांव लखनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझा कर वोट डालने की अपील की। किंतु अपनी बात पर अड़े मतदाताओं ने सड़क नहीं तो वोट नहीं की बात कह कर मतदान का बहिष्कार जारी रखा। इन बूथों पर दिन के 12:30 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा था।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct