kampil news अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप – दो नामजद

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

Kampil news- आरोप है कि दो युवकों ने धमकाकर मंदबुद्धि युवक को बनाया हविश का शिकार

कंपिल / फर्रुखाबाद ।
तिलक समारोह में दावत खाने आए मंदबुद्वि युवक को दो युवकों ने मारपीट कर धमकाते हुए कब्जे में ले अपनी हविश का शिकार बनाया । पीडित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के चार दिन बाद आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ कुकर्म मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका बीस बर्षीय पुत्र मंदबुद्वि है। दो दिन पूर्व गांव में ही तिलक समारोह में दावत खाने गया था। देर रात गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर उसके बेटे को अपने साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर ले गया। बुजुर्ग अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। अन्य परिजन तिलक समारोह में गए हुए थे। घर के अंदर पहले से एक युवक मौजूद था। दोनों युवकों ने बेटे के साथ मारपीट कर कुकर्म किया। शिकायत करने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बेटे ने घर पहुंचकर रोते हुए मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित पिता ने दो दिन बाद थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों नीतेश उर्फ टिंकू व संतोष कुमार उर्फ पंछी के खिलाफ शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है । मामले की विवेचना जारी है ।
(2)
युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा, पीड़ित पिता ने की पुलिस से शिकायत
कंपिल / फर्रुखाबाद ।
कंपिल नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी के साथ मोहल्ले के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है । आरोप है कि उसी के मोहल्ले एक युवक उसकी बेटी पर आए दिन अश्लील फव्तियां कसता है। शनिवार शाम बेटी घर के दरवाजे पर बैठी थी। युवक आया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा । विरोध करने पर भद्दी – भद्दी गालियां देने लगा । चिंतित पिता का कहना था कि उसकी बेटी की जल्द ही दो तीन दिन में सगाई होने वाली है और ऐशे में आरोपी युवक खुद उससे शादी करने की धमकी दे रहा है । खैर जो भी हो किन्तु इस तरह की घटनाएँ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था पर लगातार प्रश्न चिन्ह लगा रहीं हैं ।

दो की कीटनाशक सेवन से वहीं एक की छत से गिरकर, हालत हुई गंभीर
कायमगंज /फर्रुखाबाद ।
गॉव पचरौली महादेवपुर निवासी एक युवती ने तथा नगर के मोहल्ला छप्पटी निवासी मिथुन, ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टियां होने पर परिजन सीएचसी लाए । जहां मिथुन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में नगर से सटे गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली निवासी देवशरन छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए । जहां से इन्हें भी प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes