वृद्ध की हत्या कर शव घर के पीछे फेंका,मचा कोहराम

Picsart 22 08 03 13 05 08 382

फर्रुखाबाद 3 अगस्त 2022
थाना मऊ दरवाजा के गांव नगला बैजू के मूल निवासी 70 वर्षीय रामसेवक वर्मा ने हथियापुर स्थित सरल फिलिंग स्टेशन के पास विशाल भवन नाम से आवास बनवा कर इसी में टेंट हाउस का काम करना शुरू कर दिया था। इसी आवास पर मृतक अकेला रहता था। उनकी पत्नी की लगभग 20 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है । आज उनका लहूलुहान शव उन्हीं के हथिया पुर स्थित आवास के पीछे पड़ा दिखाई दिया। इस सनसनीखेज घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों का तांता लग गया। जमा भीड़ में से लोग कह रहे थे कि रामसेवक व्यवहार कुशल इंसान थे। आखिर इनकी हत्या इतनी बेरहमी के साथ किसने कर डाली। बताया गया कि आज सवेरे उनके पड़ोसी ने किसी काम से उनके घर का दरवाजा खटखटाया । लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला । कुछ देर बाद उनका लहूलुहान हालत में आवास के पीछे पड़ा पाया गया। मृतक रात को अपनी छत पर लेटा था ।अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी तरह छत पर पहुंचकर हत्यारों ने डंडा तथा सरियों से पीटकर हत्या करने के बाद शव छत के नीचे फेंक दिया। पड़ोसी ने मामले की सूचना मृतक के बेटे अवधेश को दी ।बेटे ने पिता को फोन लगाया। लेकिन फोन नहीं उठा। आशंका से भरा बेटा घर पर पहुंचा। जहां पिता का लहूलुहान शव देखकर उसके होश उड़ गए । घटना की सूचना पाते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना पुलिस एवं एसओजी टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य के तौर पर नमूने लिए। रामसेवक को पीट-पीटकर इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। जिससे उनके दोनों पैर हाथ तथा मुंह की हड्डियां टूटी दिखाई दे रही थी। लेकिन लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि इस भले व्यक्ति की इतनी निर्ममता से किसने और क्यों हत्या कर डाली। पुलिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायती राज व्यवस्था पर ‘एक्सटेंशन’ का संकट! यूपी में प्रधानों की बढ़ी धड़कनें, चुनाव टलने के आसार

Uttar Pradesh news कार्यकाल खत्म होने में चंद दिन बाकी, सरकार मंथन में—प्रधानों और दावेदारों[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news भीषण गर्मी में ‘पावर’ फेल, 200 गांवों में अंधेरे का ‘तांडव’

Farrukhabad news रुटौल उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की मार, मच्छरों के बीच ग्रामीणों ने जागकर काटी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शादी में चली गोलियां, जेल पहुँचे नेता हर्ष फायरिंग कांड में लोजपा नेता समेत चार गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बैंड-बाजे[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: छोटे कनेक्शन वालों पर नहीं होगी जल्द कटौती

Uttar Pradesh news 1 KW उपभोक्ताओं को 30 दिन की मोहलत, 2 KW वालों को[...]

KARNATAKA

karnatak news बेंगलुरु में नवजात की मौत का मामला: फैक्ट्री परिसर में जन्म के बाद मिली बच्चे की लाश, युवती हिरासत में

Karnatak news -सामाजिक दबाव और भय के एंगल से जांच -फैक्ट्री के शौचालय में हुई[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मकू नगला में पुरानी रंजिश भड़की: लाठी-डंडों से हमला, देवर-भाभी गंभीर—पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news -शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला, बीच-बचाव में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का ‘शॉर्ट सर्किट’: 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, जिंदा जला युवक

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की लापरवाही ने उजाड़ा घर; मासूम के सिर से उठा पिता[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes