पेट्रोल कीमत के बाद शेष पैसे वापस मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बाइक सवार तथा महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

IMG 20220730 WA0087

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022 पेट्रोल डलबाने तथा ₹5 की वापसी को लेकर बबाल। बाइक सवार तथा पेट्रोल पंप कर्मियों के मध्य गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट। कर्मचारियों ने बाइक सबार लोगो को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उधर पेट्रोल पंप पर लूट की झूठी सूचना के बाद शमसाबाद थाना पुलिस के हाथ पांव फूले । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में । शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भुक्सा निवासी किशन राजपूत का पुत्र कमल, मां रेखा देवी तथा मौसी कुसमा देवी पत्नी राम अवतार को बाइक पर बिठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था ।फैजबाग शमसाबाद मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने तथा शेष पैसों की वापसी को लेकर विवाद हो गया ।बताया गया है कि बाइक सवार कमल ने ₹610 देकर ₹605 का पेट्रोल डलवाया। बाकी के ₹5 की वापसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गई। आरोप है पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा बाइक सवार से जमकर मारपीट की । कर्मचारियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा ।उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । मारपीट की घटना तथा थोर शराबा सुन आसपास गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगो ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी ।काफी देर तक बिबाद की स्थिति बनी रही। बाइक सबार तथा पीडित महिलायें पैसों की बापसी नहीं किये जाने का आरोप लगाकर मारपीट का आरोप लगा रही थी। बताया गया है कि इस घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दबाव बनाने के लिए शमशाबाद थाना पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी । पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पाकर शमशाबाद थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए । आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुँचा। और मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान पीड़ित बाइक सवार तथा मारपीट की घटना का शिकार हुई महिलाओं ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर बकाया पैसों की बापसी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया । महिलाओं का कहना था कर्मचारियों को पेट्रोल डलवाने के लिए ₹610 दिए गए थे। तथा 605 रुपये का पेट्रोल डाले जाने के लिए कहा गया था। जब बकाया ₹5 की वापसी की मांग की, तो पेट्रोल पंप कर्मी अभद्रता पर उतारू हो गए । विरोध करने पर हाथापाई की ।आरोप है पेट्रोल पंप कर्मियों ने बाइक सवार तथा महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । घटना को लेकर शमशाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। वही समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes