Shamshabad news–अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी शमशाबाद का सघन निरीक्षण

IMG 20230808 WA0056

Shamshbad news- मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने अवैध रुप से संचालित अस्पतालों तथा झोलाछापों पर की कार्यवाही करने की बात

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद , एसीएमओ फर्रुखाबाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम जिसके तहत छोटे-छोटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण के कार्य को गति देने के लिए एसीएमओ फर्रुखाबाद सर्वेशचंद्र यादव ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद का निरीक्षण किया।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

निरीक्षण के समय अधिकतर व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली। निरीक्षण की सूचना पर समाचार प्रतिनिधियों ने कुछ सवाल जवाब किए । इसके उत्तर में बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए निरीक्षण की कार्यवाही की गई। सब कुछ ठीक-ठाक पाए जाने के बाबजूद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यक्रम के प्रति सजग रहकर अबिलंब कार्य पूर्ण कराए जाने को कहा – उन्होंने बताया निरीक्षण की कार्यवाही संतोष जनक रही। इस कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कायमगंज में भी निरीक्षण की कार्यवाही की गई ।स्थांनान्नतरण के बाद सीएचसी शमशाबाद में चार्ज लेने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी शमशाबाद आवास के लिए भटक रहे हैं। बही अंतर्जनपदीय इलाकों में चार्ज लेने वाले चिकित्सक आज भी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं। जिस पर उन्होंने कहा मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा पत्राचार के जरिए कार्यवाही की जानी चाहिए। विगत दिनों पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। जिसमें चिकित्सको ने सरकारी आवास पर पूर्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का एक बर्ष से कब्ज़ा होने तथा सरकारी आवास खाली कराए जाने की बात कही थी। जिस पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा एक सप्ताह के अंदर सरकारी आवास खाली कराने के आदेश दिए थे। सप्ताह गुजर गया । इसके बावजूद भी सरकारी आवास खाली नहीं किया गया। जिस पर ए सी एम ओ का कहना था मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया विभागीय कार्यवाही करना मुख्य चिकित्साधिकारी का काम है। हम तो सहायक हैं । स्थानांतरित चिकित्सकों के सरकारी कागजात आवासों में रखे हैं। सरकारी आवास खाली कराए जाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद से बात करने का आश्वासन दिया गया। शमशाबाद क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा उपचार और दवाओं के नाम पर गरीबों की गाढ़ी कमाई लूट ने के प्रश्न पर उनका कहना था अभी तक इस संबंध में कोई छापामारी नहीं की गई । वार्ता के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारो ने बताया कि शमशाबाद में प्राइवेट नर्सिंग होम नर्सरी की तरह चल रहे हैं। इस बात पर एसीएमओ का कहना था विभागीय अधिकारियों तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियो को अवगत करा दिया गया। शिकायत मिलने तथा अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पतालों के संचालित होने पर ताला डाला जाएगा। जांच होने तथा आवश्यक प्रपत्र दिखाने तक ताला पड़ा रहेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes