मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद /फर्रुखाबाद 9 जून 2022 एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता खुलवाए जाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी के तहत किसान सम्मान निधि की अब तक ₹20000 की नकदी हड़प लिए जाने का आरोप पीड़ित ने लगाते हुए आरोपी के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपारपुर निवासी जबर सिंह पुत्र गंगा सिंह ने बुधवार को शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहाकि नवंबर वर्ष 2021 में एक अज्ञात व्यक्ति गांव आया। जहा उसने एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता खुलबायें जाने के लिये गांव में कई लोगों से कहा पीड़ित के अनुसार अज्ञात युवक के कहने पर उसने कार्यवाही की सारी औपचारिकता को अपनाते हुए युबक के बताने के अनुसार पीड़ित द्वारा आधार कार्ड की फोटो कॉपी दे दिए जाने के साथ ही अंगूठा भी मशीन पर लगा दिया। मगर युवक ने धोखाधड़ी के तहत मोबाइल नंबर अपना लगा दिया। जो उसी के पास है। प्रार्थी का आधार लिंक होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि ₹20000 उक्त एयरटेल खाता संख्या 78 97043 821 में पहुंच गया है। जो कि उसी युवक विमलेश कुमार का मोबाइल नंबर भी है । विमलेश कुमार के पास उक्त नंबर 78 97043 821 का मोबाइल होने के कारण 1 जून 2022 को खाते से सारी धन राशि निकाल ली गयी है। जानकारी के अभाव में पीड़ित उक्त युवक द्वारा साइबर क्राइम से ठगी का शिकार हो गया । पीड़ित के अनुसार प्रधानमंत्री सम्मान निधि की धनराशि भविष्य में भी उक्त खाते में जाती रहेगी। जिसे आरोपी युवक आसानी से निकाल लेगा। पीड़ित ने जालसाजी करने वाले अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct