Shamshabad news–दस रुपए को लेकर टेंपो चालक तथा यात्री के बीच गाली गलौज मारपीट

Picsart 23 07 12 06 58 20 975

Shamshabad news –शमशाबाद फर्रुखाबाद दस रुपए को लेकर टेंपो चालक तथा यात्री के बीच गाली गलौज मारपीट हो गई। भीड़ में संभ्रांत लोगों के बीच बिचाव करा कर मामला रफा दफा कराया।
कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर दौड़ने वाले डग्गामार टेंपो चालकों के हौसले बुलंद देखे जा रहे हैं। किराए के नाम पर सवारियों से अवैध वसूली करना इनका जरिया बन गया है। विरोध करने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। देर सबेर मौका पाकर यात्रियों के साथ बदतमीजी ही नहीं की जाती बल्कि मारपीट भी की जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हजियापुर में देखने को मिला जहां नवाबगंज चौराहे से फैजबाग आने वाले एक यात्री के साथ हजियापुर चौराहे पर अभद्रता की गई विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट की धमकी दी गई।बताया गया है फर्रुखाबाद से कायमगंज जाने वाला एक डग्गामार टेंपो का चालक जो यात्रियों को लेकर कायमगंज जा रहा था।नवाबगंज चौराहे से एक यात्री शमशाबाद जाने के लिए बैठ गया। जिस पर हजियापुर चौराहे पर टेंपो चालक द्वारा किराया बसूलना शुरू किया। जब उक्त यात्री से टेंपो चालक द्वारा 10 किलोमीटर की दूरी का किराया ₹40 मांगा गया तो यात्री का पारा चढ़ गया।यात्री ने विरोध जताते हुए कहा चालीस रुपए किस बात के जबकि फर्रुखाबाद से फैजबाग के ₹40 लगते हैं आप नवाबगंज से फैजबाग के ₹40 वसूल रहे हैं। इसी बात को लेकर चालक तथा यात्री के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा दोनों के बीच गाली गलौज साथ हाथापाई की नौबत आ गई। खींचातानी के दौरान तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान कुछ संभ्रांत लोगो ने चालक तथा यात्री को समझा कर जैसे तैसे मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास किया। टैंपू के सहारे यात्रा करने वाले यात्री ने टेंपो चालक के दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा 10 किलोमीटर की दूरी का ₹40 किराया आखिर किस बात का जबकि बो तीस रुपए दे रहा था।चालक चालीस रुपए की मांग पर अड़ा था। टेंपो चालक का कहना था भले ही फर्रुखाबाद से कायमगंज का किराया ₹60 हो लेकिन डग्गामार टेंपो चालकों का किराया इसी तरह चलता है क्योंकि नवाबगंज से मांझना किराया ₹20 मंझना से हजियापुर का ₹10 और हजियापुर का फैजबाग का ₹10 इस तरह ₹40 की वसूली की जाती है। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते कह रहे थे । इसे परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही कहे तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि इस मार्ग पर लोकल बसों का अभाव है जिसका डग्गामार वाहन संचालक अच्छा खासा फायदा उठा रहे हैं। वरना 10 किलोमीटर दूरी का किराया ₹40 नहीं होता लोगों का यह भी कहना था डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों को यात्रा के नाम पर बैठा तो लेते हैं। लेकिन कब कहां किस को किस जगह उतार दिया जाए कुछ कहा नहीं जा सकता । विरोध करने वाले लोगों के साथ गाली गलौज ही नहीं बल्कि मारपीट भी करते हैं। प्रशासन को चाहिए कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर मौत बनकर दौड़ रहे डग्गामार वाहन संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes