Shamshabad news–विक्षिप्त युवक ने चाकू से हमला कर किया घायल

Picsart 23 09 03 23 40 37 588

Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 3 सितंबर 2023
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर थमरई निवासी बिमल कुमार पुत्र जयबीर उस वक्त एक मानसिक रोगी युवक के हमले का शिकार हो गया। जब बह घर के दरवाजे के सामने दोस्तों के साथ बैठा था। विक्षिप्त युवक चाकू लहराता हुआ निकला। पीड़ित का दोष सिर्फ इतना था कि उसने चाकू लेकर घूम रहे युवक को टोक दिया। इस बात से आक्रोशित मानसिक रोगी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक की गर्दन में लगा। इस घटना से युवक लहू लुहान हो गया। शोर गुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होती। तब तक आरोपी हाथों में चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी शमशाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में युवक को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी था। थाना अध्यक्ष शमशाबाद बल राज भाटी ने बताया मानसिक रूप से बीमार युवक द्वारा एक दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर देने की सूचना दी गई थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया। घायल युवक को सीएचसी शमशाबाद लया गया । जहां से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया उक्त घटना के संबंध में जब ग्रामीणों से जानकारी की गई तो लोगों का कहना था युवक मानसिक रूप से बीमार है, और कभी-कभी गांव आ जाता है। बीते दिवस को भी आरोपी हाथों में चाकू लेकर घूम रहा था। टोकने पर अचानक हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। उन्होंने बताया आरोपी युवक की तलाश जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes