Farrukhabad news मुनादी भी बेअसर, अतिक्रमण के आगे पस्त प्रशासन: नवाबगंज की सड़कों पर फिर लगा भीषण जाम

IMG 20260219 WA0370

Farrukhabad news –थाने के पास घंटों जाम में फंसे स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस तक को नहीं मिल पा रहा रास्ता
नवाबगंज / फर्रुखाबाद | 19 फरवरी 2026
फर्रुखाबाद जनपद के कस्बा नवाबगंज में प्रशासन और पुलिस की सख्त चेतावनियां बेअसर साबित हो रही हैं। थाना प्रभारी द्वारा लाउडस्पीकर से कराई गई मुनादी के बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नतीजा यह है कि कस्बे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और मुख्य बाजार से लेकर चौराहों तक अवैध कब्जों का बोलबाला है।
बीती 9 फरवरी को थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ पूरे नगर में घूम-घूमकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। स्पष्ट कहा गया था कि यदि सड़कों से कब्जे नहीं हटे तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। मगर चेतावनी के 11 दिन बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। दुकानदारों ने सड़कों पर सामान फैला रखा है और ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर ही खड़े कराए जा रहे हैं, जिससे सड़कें गलियों में तब्दील हो गई हैं।
गुरुवार को स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब थाने के बिल्कुल समीप दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे। बाजार करने आई महिलाओं और युवतियों को धक्का-मुक्की और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की वजह से यहां से एम्बुलेंस तक को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में गहरा आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि जब सार्वजनिक मुनादी का भी कोई असर नहीं हो रहा, तो क्या प्रशासन केवल चेतावनियों तक सीमित रहेगा या अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ठोस दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी?
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव
संवाददाता: दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का फंदा: पांच मासूमों की चीखें भी नहीं पसीज सका मां का दिल, बहन से संघर्ष कर चुन ली मौत

KAIMGANJ NEWS –बीमारी का बहाना या कोई गहरा राज? सगी बहन के हाथ पर काटा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS थाना परिसर में जहरकांड से मचा हड़कंप! मारपीट के बाद न्याय न मिलने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर में दबंगई, मारपीट[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes