एटा- उत्तर प्रदेश 8 मार्च 2022
जनपद एटा की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वारथर निवासी 25 वर्षीय अरविंद को एकाएक शरीर में खुजली महसूस होने लगी । रात को ही उसे परिजन निधौली कला मार्ग पर स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे ।अरविंद के भाई बालिस्टर के अनुसार जहां झोलाछाप ने उसके भाई को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेहोशी की हालत में ही उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पहुंचते ही अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया। वहां से परिजन शब लेकर झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचे। किंतु तब तक झोलाछाप ताला लगाकर मौके से गायब चुका था। यह हालत देखते ही आक्रोशित भीड़ ने निधौली कला रोड पर शब रखकर तथा दो पहिया वाहन खड़े कर साथ ही बfल्लयां लगाकर रोड जाम कर दिया। उत्तेजित भीड़ में बहुत से लोग हाथों में लाठी डंडे लिए हुए थे। और आवेश में हंगामा कर रहे थे। इस प्रकरण की जानकारी होते ही एसडीएम सदर शिव कुमार सिंह तथा सीओ सिटी कालू सिंह, कोतवाली देहात एवं कोतवाली नगर का पुलिस बल लेकर मौके लेकर पहुंचे।
एसडीएम ने व अन्य अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया । साथ ही एसडीएम ने कहा की यदि आप लोग रिपोर्ट दिखाना चाहते हैं, तो तहरीर दे दो, मुकदमा कायम करा दिया जाएगा। लेकिन आक्रोशित लोग पहले झोलाछाप को गिरफ्तार करने की मांग रहे थे। बार-बार समझाने पर भी आक्रोशित भीड़ गिरफ्तारी की बात पर ही अड़ी रही ।उप जिलाधिकारी मृतक के परिजनों से वार्ता कर ही रहे थे कि उसी समय भीड़ में से किसी ने पत्थर उछाल कर चला दिया। जो एसडीएम के आंख के पास चेहरे पर जाकर लगा। अचानक लगे पत्थर की चोट से एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया ।अस्पताल में भर्ती उप जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि निधौली कला रोड पर कुछ लोग शव रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा रहे हैं ।इस पर मैं वहां पहुंचा था । समझाने का काफी प्रयास किया किसी ने पत्थर उछाल कर मारा जो मेरे आकर लगा। जिससे मैं घायल हुआ हूं। उनका कहना था कि झोलाछाप की क्लीनिक पहले ही सील कर दी गई थी। रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर देने के लिए कहा गया था । लेकिन भीड़ हंगामे पर उतारू रही।
ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb