उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग के समय योगी बोले पहले चरण से ही स्थिति भाजपा के पक्ष में, वही अपने विवादित हिजाब बयान पर भी की खुलकर बात

1644656370601 1

लखनऊ- उत्तर प्रदेश 14 फरवरी

उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान का कार्य हो रहा है । पूरे सात चरण कि मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा । इधर मतदाता वोट डाल रहे हैं और उधर इसी समय सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चैनल से विशेष वार्ता की है।. जब उनसे चुनाव में बीजेपी की स्थित पर सवाल पूछा गया तो सीएम ने कहा, ‘प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है ।मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदल दिया है। पहले जाति, धर्म, मज़हब और परिवार के इर्द-गिर्द बनी भारत की राजनीतिक व्यवस्था में आज विकास, सुशासन, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं चर्चा का विषय हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, इसका मतलब है 80 प्रतिशत BJP के साथ होंगे और 20 प्रतिशत हमेशा विरोध करते हैं। और वे विरोध करते रहेंगे। हमने तो जाति, मत, मज़हब की बात नहीं की थी। 80 प्रतिशत वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20 प्रतिशत वो लोग हैं। जिन्हें हमेशा विरोध करना है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा. आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ।ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है। विपक्ष के ठोको राज के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो सुरक्षा के लिए खतरा है।यही फर्क है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर 3-4 दिन के अंदर एक बड़ा दंगा होता था। महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था।अराजकता चरम पर थी औरअब गुंडागर्दी समाप्त हो गई है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश जी के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये BJP की सरकार के समय हुआ था? 2013 में तो बीजेपी की सरकार भी नहीं थी. इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं। क्या ये बीजेपी के कारण हुआ है। अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं। इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले चरण के चुनावों का शांतिपूर्ण ढंग से हो जाने एवं पश्चिम बंगाल के चुनावों से लेकर ओवैसी के बयान पर भी खुलकर अपनी बात कही उन्होंने मौका बगैर गमाए सपा पर गिन -गिन कर बातों के व्यंग बाण भी छोड़े और एक बार फिर उम्मीद जताते हुए प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के दावे आंकड़ों के साथ पेश किए।

 

प्रधान संपादक जयपाल सिंह यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes