Farrukhabad news डीएम का सख्त रुख: स्कूलों में महंगी प्राइवेट किताबें थोपने पर रोक, विरोध में विकास मंच द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन पर चेता प्रशासन

IMG 20260330 WA0294

Farrukhabad news – संगठन इस व्यवस्था को शोषण बता पहले भी ज्ञापन सौंप कर चुका है प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग
फर्रुखाबाद,।
जनपद में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाए जाने के खिलाफ सोमवार को फर्रुखाबाद विकास मंच के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस व्यवस्था को “शोषण” बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।
धरने का नेतृत्व मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। महिला उद्योग व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि निजी विद्यालय अभिभावकों को विशेष दुकानों से महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
बताया गया कि 26 मार्च को दिए गए छह सूत्रीय ज्ञापन पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित होकर यह प्रदर्शन किया गया। प्रारंभ में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा वार्ता का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सीधे जिलाधिकारी से बातचीत की मांग की।
बाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विद्यालय में प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें अनिवार्य नहीं की जा सकतीं। यदि कोई स्कूल ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धरने के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा कि स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं द्वारा आम लोगों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं समाजसेवी केशव भान सिंह ने जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना होगा।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव (फर्रुखाबाद )

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes