Farrukhabad news फर्रूखाबाद ,26 अक्टूबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आगामी त्यौहारो की तैयारियों व जनसुविधा एवं कानून व्यवस्था के लिये समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, फाल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित न हो,तारो को सही करा लिया जाये,ट्रॉली ट्रांफार्मर स्टैंडबाई में रखे जाये, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि लोहिया अस्पताल की वर्न यूनिट में 24 घंटे डॉक्टर उपस्थित रहे, सभी सी0एच0सी0 व पी0एच0सी0 24 घंटे खुले रहे, अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था हो, एम्बुलेंस की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की जाये, पटाखों के बिक्री स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाये, संवंधित एस0डी0एम0 व सी0ओ0, सी0एफ0ओ0 ,अधिशासी अभियंता विद्युत व सहायक निदेशक विद्युत के साथ मिलकर बिक्री स्थलों का निरीक्षण कर लें व फायरटेंडर व एम्बुलेन्स की तैनाती की जाये, सभी आपातकालीन नंबर प्रदर्शित किये जायें, दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी हो, दुकानों पर ब्रांडेड पटाखे ही बिके।
सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मुख्य चौराहों को सजाया जाये, अच्छी क्वालिटी की तिरंगा लाइटें लगाई जाये, साफ सफाई अच्छी हो, पीने के पानी की आपूर्ति अनवरत हो, सभी नगर पालिका स्पेयर पानी की मोटरों की व्यवस्था रखे, पूजा बाले घाटों पर लाइट की व्यवस्था की जाये,सभी उपजिलाधिकारी व सी0ओ0 को त्योहारों पर अपने क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग के लिये निर्देशित किया गया, कोई भी विभाग किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न करे, सहायक आयुक्त खाद्य को सख्ती से खाद्य सामिग्री की चैकिंग कर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया, कोई भी मिलावटी खाद्य पदार्थ न बिके, ए0आर0एम0 रोडवेज को निर्देशित किया गया कि बस स्टेशन की साफ सफाई सुबह से पहले हो जाये, बसों का पर्याप्त इंतजाम रखे, ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि अगर जिले में कोई अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो तो उसे हटाया जाये, आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में जहरीली व अवैध शराब की विक्री न हो, जिला पूर्ति अधिकारी को उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर वितिरित करने के लिये निर्देश दिये गये।
कार्तिक पूर्णिमा पर ढाईघाट व श्रृंगीरामपुर घाट पर लगने बाले मेले में साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, रास्ता सही कराने, घाट के समतलीकरण, वैरिकटिंग, चेंज रूम, नाव व नाविकों की व्यवस्था करने के लिये जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। पांचाल घाट पर उपरोक्तानुसार व्यवस्था करने के लिये नगर पालिका, डी पी आर ओ व बी0डी0ओ0 बढपुर को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग करने व सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उपजिलाधिकारी,सभी क्षेत्राधिकारी व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct