शिव भक्त भगवान भोले का जलाभिषेक करने पैदल कावड़ लेकर चले गोला शिव के धाम

Picsart 22 03 29 17 27 01 319

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 मार्च 2022
भारत देश में धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत लोगों की संख्या बहुतायत में पाई जाती है । यहां बहुत के लोग अपने-अपने ढंग से अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करते हैं। भगवान भोले के भक्त भगवान शिव की आराधना, वैसे तो कई प्रकार से करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस समय हिंदी भाषी उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए उनके भक्त कावड़ लेकर अलग-अलग स्थानों पर स्थापित शिवालयों में पहुंच कर जल दान कर रहे हैं। उनकी मान्यता है कि ऐसा करने से अवढरदानी भगवान भोले जल्द प्रसन्न होकर उनकी वांछित मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। इसी आस्था एवं श्रद्धा के बीच कायमगंज से भगवान भोले के भक्त दिनेश चंद्र बाथम गल्ला आढती के साथ टोली बनाकर कंधे पर कावड़ लेकर नगर भ्रमण पर निकल पड़े । नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने के बाद उनकी टोली बैंड बाजों की धुनों पर शिव भक्ति में लीन होकर पैदल ही सड़क मार्ग से गोला गोकर्ण नाथ के लिए रवाना हो गई । गोला गोकर्ण नाथ पहुंचकर यह भक्त भगवान भोले को जल दान कर उनका दर्शन करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes