Farrukhabad news फर्रुखाबाद , 3 दिसंबर 2024
देश की आधी आबादी अपराध तथा भय मुक्त रह सके । इसलिए शासन लगातार छात्राओं तथा महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है । इसी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में इसी थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक नीतू यादव द्वारा जगह-जगह मिशन महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । महिला उप निरीक्षक नीतू यादव ने हर जगह कार्यक्रम में आई छात्राओं तथा महिलाओं से कहा कि वे किसी भी स्थिति में भयभीत न हों बल्कि अपराध तथा भय पैदा करने वालों के विरुद्ध हिम्मत से खड़ी होकर उनका सामना करें । पुलिस प्रशासन इस काम में आपकी मदद करने के लिए हर समय तैयार है । उन्होंने महिलाओं तथा छात्राओं को बताया कि इस काम के लिए महिला विशेष सचल दल गठित है, यदि कोई मनचला – शोहदा अथवा अपराधी प्रवृत्ति का या फिर अंजान व्यक्ति आपके सामने कोई समस्या खड़ी कर परेशान करने का प्रयास करें तो आपको इसकी सूचना तत्काल डायल पुलिस नंबर 112 या 1076 अथवा 1090 पर पर देनी चाहिए । सूचना मिलते ही आपकी सहायता के लिए पुलिस बल थोड़ी ही देर में मौके पर मदद के लिए पहुंच जाएगा । महिला उप- निरीक्षक नीतू यादव ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहती है । उन्होंने कहा कि अक्सर स्कूल या कॉलेज के पास या पढ़ाई के लिए आते जाते समय इसके अलावा बाजार – कोचिंग सेंटरों – चौराहों पर महिला सुरक्षा विशेष दल निगरानी करता है, फिर भी यदि कोई अनहोनी की आशंका जैसे ही महसूस हो या दिखाई दे तो आपको दिए गए इन नंबरों पर बगैर किसी संकोच के पुलिस को सूचित करना चाहिए । भय मुक्त वातावरण के लिए ही महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत यह जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है । इसलिए अब महिलाओं या युवतियों तथा छात्राओं को किसी भी अंजान अथवा गलत हरकत करने का प्रयास करने वाले किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है । क्योंकि इस विशेष अभियान का उद्देश्य ही महिलाओं की विशेष रूप से सुरक्षा करना है । जरूरत वस आपकी हिम्मत से काम लेने की और समय से दिए गए नंबरों पर सूचना देने की है । इसके तुरंत बाद ऐसे लोगों से आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर पहुंचेगी और आपको पूरी तरह सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb