KAIMGANJ NEWS- मृतका की 10 वर्ष पहले हुई थी शादी – इससे पहले भी एक बार और कर चुकी थी मृतका आत्महत्या का प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी राहुल की 26 वर्षीय पत्नी निधि का शव उसी के घर में कमरे के अन्दर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। संयोग से उसके घर पर पड़ोस के कुछ बच्चे पहुंचे । बच्चों ने फांसी पर लटका शव देखा तो घबराकर बच्चे भाग कर बाहर आये । बच्चों ने महिला के घर वालों को बताया । पता चलते ही घबराए परिजन मौके पर पहुंचे । तब तक ग्रामीणों की भीड भी वहां जमा हो गई । जहां पर फांसी लगाई थी ठीक उसके नीचे तीन कुर्सियां पडी थी । और छत के कुंडे में बंधे दुप्पटे का फंदा महिला के गले में पड़ा था । परिजनों ने शव को नीचे उतारा और बहुत जल्द ही प्राइबेट चिकित्सक के पास ले गए । जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । दुखी परिजन शव लेकर गांव वापस आ गए । डायल 112 पुलिस सूचना पर गांव पहुंची इसके तुरंत बाद कोतवाल रामवतार तथा हल्का प्रभारी सुरजीसिंह भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए । मामले की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के भी आ चुके थे । मायके वाले घटना को लेकर आरोप लगा रहे थे । मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका की शादी 10 बर्ष पहले हुई थी। उसका मायका जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गांव बागपुर में है। मृतका के माता, पिता का निधन हो चुका है। पुलिस ने मायके पक्ष से आए मृतका के रिश्तेदारों से जानकारी ली । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके पक्ष की तरफ़ से अभी तहरीर नहीं दी गई है । किन्तु मामले में प्रथम दृष्टया गृह कलह की बात प्रतीत हो रही है । वहीं ग्रामीणों तथा हल्का इंचार्ज ने बताया कि इससे लगभग चार माह पूर्व भी शमशाबाद गंगा ढाई घाट तट पर महिला आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं । किन्तु उस समय वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इस संबंध में जानकारी मिल सकती है । की
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep