Farrukhabad news चारपाई के नीचे पड़ा मिला वृद्ध का शव – निकल रहा था नाक से खून

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 17 अप्रैल 2024

घर के अंदर चारपाई के नीचे वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। वृद्ध की नाक से खून निकल रहा था। पास में ही मोबाइल पड़ा था ।फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 60 बर्षीय रमेश मिश्रा जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव नौली के मूल निवासी हैं । वह फतेहगढ़ मोहल्ले के देशराज पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। उनकी पत्नी व बच्चे आगरा में रहते हैं । रमेश मिश्रा सुबह से घर से बाहर नहीं निकले । उनके मकान के पास गंगा प्रदूषण नियंत्रण योजना के कार्य में लगे मजदूर काम कर रहे थे ।रमेश मिश्रा के सुबह घर से ही नहीं निकलने पर एक मजदूर ने खिड़की में से कमरे में झांक कर देखा ।तो रमेश मिश्रा चारपाई के नीचे पड़े थे ।उनकी नाक से खून निकल रहा था ।मजदूर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल व सिविल लाइन से चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह मौके पर पहुंची । बताया कि रमेश मिश्रा की मौत हो चुकी थी । पास में ही उनका मोबाइल पड़ा था ।पुलिस ने रमेश के मोबाइल से परिजनों की घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस का मानना है। कि रमेश की हृदय गति रुकने से मौत हुई है ।कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक रमेश का शव उन्हीं के घर में मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है ।उनके आने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes