Farrukhabad news-गंगा तट पर लगे मेलों तथा अन्य पावन घाटों पर श्रद्धालु भक्तों ने स्नान दान हवन पूजन तथा प्रसाद वितरण कर किया पुण्य अर्जित
फर्रुखाबाद 14 फरवरी 2024
गंगा की पावन धारा तथा भारतीय जनमानस का हमेशा से आत्मीय भक्ति रूपी संबंध रहा है । हर बार गंगा के पावन तट पर लगने वाले मेलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है । शीत ऋतु के समापन की ओर जाते समय बसंत पंचमी का पर्व ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है ।कहा जाता है कि धरा नया श्रृंगार कर सुसज्जित होने लगती है । आम के पेड़ों पर नई कोपलों के साथ बौर आने लगता है ।

इसी के साथ झरवेरी बेर महुआ आदि भी फूल कर पल्लवित होते हैं । वातावरण में चारों तरफ भीनी सुगंध छा जाती है । ऐसे सुहाने मौसम के अवसर पर आज पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कंपिल नगरी से उत्तर की ओर बह रही गंगा की धारा पर बने अटेनापुल के पास गंगा की रेती में श्रद्धालुओं भक्तों तथा साधु संतों का संगम दिखाई दे रहा है । इसी तरह शमशाबाद क्षेत्र में गंगा के ढाई घाट तट पर रामनगरिया लगी है । इस नगरी में अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है ।लोग झोपड़ी बनाकर कल्पवास कर रहे हैं । कई जगह सत्संग प्रवचन तथा कथाओं का आयोजन हो रहा है । वातावरण काफी खुश गवार और भक्तिमय बना हुआ है । इसी के साथ जनपद मुख्यालय फर्रुखाबाद पर भी घटिया घाट के पास काफी बड़े क्षेत्र में निजी तथा सरकारी प्रयास से मेला रामनगरिया का आयोजन किया गया है । यहां ऐसा लग रहा है मानो अस्थाई रूप से एक पावन नगरी बस गई हो और यहां आने वाला हर व्यक्ति मां गंगा के उद्घोष के साथ पावन धारा में डुबकी लगाकर अपने को धन्य मान रहा है । इसी तरह कंपिल के अटेना घाट – शमशाबाद के ढाई घाट में भी , साथ ही अन्य पावन घाटों पर भी आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही है । यहां आने वाला हर व्यक्ति स्नान ध्यान के साथ ही हवन पूजन दान के साथ संतों महात्माओं यहां आने वाले श्रद्धालु भक्तों में प्रसाद वितरण कर बसंत पंचमी पर्व के भक्तिमय वातावरण में खुशियां मना रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct