Farrukhabad news भारत माता के गगन भेदी जयघोष के साथ फहराया तिरंगा मनाया गणतंत्र दिवस

Picsart 25 01 27 21 59 05 071

Farrukhabad news – मनोहरी कार्यक्रमों ,प्रभात फेरी के साथ राष्ट्रभक्ति की दिखाई दी पावन विचारधारा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
सदियों की त्रासदी के बाद जब भारत आजाद हुआ । उसके उपरांत संविधान मनीषी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में गठित संविधान कमेटी द्वारा तैयार किया गया भारत का संविधान लागू हुआ । इसके बाद ही देश को संप्रभुता संपन्न गणराज्य का दर्जा मिला या यूं कहें कि पूर्ण आजादी हासिल हो गई । इसके बाद इस पर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वाले दिन मनाया गया था ।आज हमारे पावन गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई गई । ऐसे अवसर पर चारों तरफ हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण दिखाई दे रहा था । प्रात : ही स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली ।भारत माता के गगन भेदी जय घोष से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा ।नगर कायमगंज कंपिल शमशाबाद नवाबगंज जनपद मुख्यालय फर्रुखाबाद सहित पूरे जिले के नगर कस्बा गांव हर जगह गणतंत्र दिवस का उल्लास नजर आ रहा था । इसी उल्लाषित वातावरण में कायमगंज नगर के तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कायमगंज द्वारा वहीं नगर पालिका परिषद में भी साथ ही कोतवाली व सीओ कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज खंड विकास कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की स्वर लहरी गूंजती दिखाई दी।निजी प्रबंधन वाले स्कूल कॉलेजों – सीपी विद्यालय – शकुंतला देवी शिक्षण संस्था – एसएनएम इंटर कॉलेज – श्री राम सिंह इंटर कॉलेज – बालिका विद्यालय के अलावा कायमगंज नगर स्थित परिषदीय विद्यालय सधवाड़ा . जटवारा .बजरिया . चिलांका . तहसील रोड . शिवाला भवन गंगा दरवाजा . प्राथमिक स्कूल बगिया सहित सभी स्कूलों में प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण किया गया । आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नौनिहालों युवाओं आदि सभी को गणतंत्र दिवस की महत्ता एवं आवश्यकता तथा इसके निरंतर फली भूत होते रहने आदि विषयों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया । ठीक इसी तरह ग्रामीण अंचल में स्थित हर एक परिषदीय तथा निजी प्रबंधन वाले स्कूल कॉलेज में गणतंत्र दिवस पूरी श्रद्धा तथा हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes