Lucknow Uttar Pradesh news उपचुनाव में मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर पहचान न करने की सपा की मांग पर भड़की बीजेपी

Picsart 24 11 19 14 47 22 397

Lucknow Uttar Pradesh news – सपा तथा कांग्रेस ने कहा कि मतदाता की पहचान मतदान अधिकारियों को करनी चाहिए – किन्तु पुलिस व सुरक्षा कर्मी मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटा कर पहचान के वहाने उन्हें भयभीत कर मतदान करने से रोकते हैं – उन्हें यह अधिकार नहीं है
साभार : –
लखनऊ : – ( द एंड टाइम्स न्यूज)
अब बुर्के को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है । ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर बुधवार को वोटिंग होने जा रही है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी हैं. सपा ने वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर पहचान नहीं करने की मांग की है. जिसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने चौतरफा हमला बोल दिया है. बीजेपी ने सपा की इस मांग पर सवाल उठाए और कहा कि सपा हार की संभावना को देखते हुए पेशबंदी पर उतर आई है.
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा की चिट्ठी को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि ये भ्रमित है संविधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना उनकी पुरानी आदत है. हम सब नियम कानून से चलेंगे जो निर्वाचन आयोग का नियमों के तहत मतदान में हिस्सा लेंगे. ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि बीजेपी मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हम यूपी की सभी नौ सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं.
यूपी बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा की मांग पर जबरदस्त पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि “सपा अपनी संभावित हार को देखते हुए पेशबंदी पर उतर आई है. सपा ये जान रही है कि इस उपचुनाव में जीतना मुश्किल है, इसलिए ठीकरा कैसे फोड़ा जा सके, कारण कैसे गिनाए जा सकें इसके लिए वो पहले से प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा- बुर्के में किसी का वोट कराना निश्चित तौर पर गैर कानूनी है. मतदाता पहचान पत्र से पहचान होना आवश्यक है. ये निर्वाचन की पवित्रता और पारदर्शिता के लिए भी जरूरी है. लेकिन, सपा जानबूझकर पोलिंग पार्टी पर कैसे दबाव बनाया जा सके, कैसे निर्वाचन से जुड़े कर्मियों पर अनावश्यक दबाव बन सके उसके लिए ये माँग कर रही है. जो भी आवश्यक नियमावली है उसका अनुपालन होना चाहिए हर मतदाता की पहचान सुनिश्चित करके ही उसका वोट पड़ना चाहिए.
पूरे विवाद पर क्या बोली कांग्रेस
इस पूरे विवाद पर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है. सपा प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने सपा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ‘इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी की तरफ से लिखे गए चुनाव आयोग को पत्र को समर्थन देता है. किसी के परिचय पत्र और बुर्के को उठाने का पुलिस को कोई नैतिक अधिकार नहीं, पीठासीन अधिकारी करें परिचय पत्र और बुर्का उठाकर पहचान, पुलिस भाजपा सरकार की एजेंट बनकर काम कर रही है पारदर्शी चुनाव कराना संविधान के मुताबिक चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.
दरअसल सपा यूपी ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए कहा है कि 20 नवंबर को होने वाले राज्य उपचुनाव में वोटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर चेकिंग न करें. लोकसभा चुनाव में पुलिसकर्मियों ने मुस्लिम महिलाओं को चेकिंग के बहाने भयभीत किया था, जिससे बड़ी संख्या में महिला वोटर डरकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए बिना ही लौट गई और इससे चुनाव में सपा के वोटिंग पर्सेंट पर भी असर देखने को मिला था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes