Farrukhabad news 17 फरवरी, 2026
फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग व्यक्ति की समस्या पर त्वरित संज्ञान।
एसपी महोदया ने प्रोटोकॉल छोड़कर कार्यालय से बाहर आकर सुनी समस्या।
संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का एक बेहद संवेदनशील रूप देखने को मिला। कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग व्यक्ति को देखकर एसपी महोदया ने न केवल मानवता का परिचय दिया, बल्कि स्वयं अपने कक्ष से बाहर निकलकर उनके पास पहुंचीं।
आमतौर पर फरियादी अधिकारियों के कक्ष में जाकर अपनी बात रखते हैं, लेकिन जब एसपी महोदया की नजर बाहर इंतजार कर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए खुद बाहर आकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने जमीन पर बैठकर दिव्यांग व्यक्ति की पूरी बात को बड़े ही धैर्य और आत्मीयता के साथ सुना।
त्वरित समाधान के निर्देश
दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारी और अधिकारियों को फोन कर मामले के त्वरित और न्यायसंगत समाधान के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सहायता करना है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का फंदा: पांच मासूमों की चीखें भी नहीं पसीज सका मां का दिल, बहन से संघर्ष कर चुन ली मौत
KAIMGANJ NEWS –बीमारी का बहाना या कोई गहरा राज? सगी बहन के हाथ पर काटा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS थाना परिसर में जहरकांड से मचा हड़कंप! मारपीट के बाद न्याय न मिलने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर में दबंगई, मारपीट[...]
Apr