चाचा-भतीजे के शव का 40 घंटे बाद होगा अंतिम संस्कार

IMG 20230227 235750

–एडीएम ने मानी परिजनों की सारी मांगे, बोले- इसी हफ्ते दिया जाएगा शस्त्र लाइसेंस

अमेठी 2 मार्च 2023 दो दिन पहले हुई चाचा भतीजे की हत्या के मामले में घटना के 40 घंटे बाद परिजन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। प्रशासन ने परिजनों के सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। इस दौरान सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत सपा के कई नेता मौके पर मौजूद रहे।

सोमवार की देर रात निमंत्रण से अपने घर जा रहे बोलेरो सवार चाचा संग्रह अमीन सुरेश यादव और भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। कल देर शाम दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव लाया गया। परिजनों ने सुबह अंतिम संस्कार की बात कही। आज सुबह परिजनों में अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और चार मांगों को लेकर डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर मौजूद एसडीएम सविता यादव और सीओ अजय सिंह परिजनों को समझाने की कोशिश में लगे रहे। काफी देर बाद एडीएम अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन देते हुए परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए राजी कर लिया। एडीएम से आश्वासन मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए। इस दौरान जिले की आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स और मुसाफिरखाना, तिलोई के सीओ और एसडीएम सविता यादव मौके पर मौजूद रही।

*दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा*
इस दोहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। अमेठी समेत सुल्तानपुर और अन्य संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही।

*जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता*
एडीएम अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि संग्रह अमीन सुरेश यादव और उनके भतीजे की हत्या हो गई थी। परिजनों की मांग पर इसी हफ्ते में शस्त्र लाइसेंस दे दिया जाएगा। जो आर्थिक सहायता सरकार से मिलनी है। उसके लिए प्रसाशन रिकमेंड करेगा और उसे भी जल्द से जल्द परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

*शासन और प्रशासन से परिजनों की मांग थी*
सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि परिजनों की शासन और प्रशासन दोनों से मांग थी। जिसके लिए समय सीमा दी गई है। इस परिवार के साथ मैं पहले भी खड़ा था, अभी भी हूँ और आगे भी रहूंगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes