Prayagraj Uttar Pradesh news साभार : – लखनऊ ( द एंड टाइम्स न्यूज )
संगम नगरी प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु अब उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं।संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु 13, 14 और 15 जनवरी को श्रृंगवेरपुर,चित्रकूट,काशी,मां विंध्यवासिनी धाम,नैमिषारण्य और राम नगरी में दर्शन-पूजन करने पहुंचे।अब तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।राम मंदिर में तीन दिन में लगभग 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में पांच लाख और सीतापुर के नैमिषारण्य धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।
प्रयागराज से श्रद्धालु श्रृंगेवरपुर,चित्रकूट,काशी, मां विंध्यवासिनी धाम,नैमिषारण्य,अयोध्या भी पहुंच रहे हैं।इन यहां श्रध्दालुओं के पहुंचने से स्थानीय रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है।वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन दिन में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। यहां 13 जनवरी को 2.19 लाख, 14 जनवरी को 2.31 लाख और 15 जनवरी को 2.90 लाख से अधिक श्रध्दालु दर्शन करने पहुंचे। विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख और नैमिषारण्य धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।
रामनगरी में लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब पहुंच रहा है।जय श्रीराम के जयकारे के साथ राम नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था से पूरी नगरी राममय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन श्रध्दालुओं के लिए सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध करा रहा है। लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालु तीन दिन में राम नगरी पहुंचे हैं।रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है।
= शासन ने दिए व्यवस्था संबंधी निर्देश =
सीएम योगी के निर्देश पर मंडलायुक्त गौरव दयाल,आईजी प्रवीण कुमार,डीएम चंद्र विजय सिंह,एसएसपी राजकरण नैयर,नगर आयुक्त संतोष शर्मा और अन्य आलाधिकारी धर्मपथ, रामपथ और भक्तिपथ पर भ्रमण करते रहे। जरूरतमंदों को आश्रय स्थल भी भेजा गया है।
राम नगरी में 26 फरवरी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम को 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया और दो पालियों में पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गई है।मुख्य स्नान पर्व पर राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी की ड्यूटी अलग से लगाई जाएगी।इसके अतिरिक्त पीएसी बल, बाढ़ राहत दल पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।यलो जोन ड्यूटी प्वाइंट पर तीन पालियों में पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाकर यातायात को सुव्यवस्थित कराया जा रहा है।सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा निरन्तर निगरानी भी की जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug