Farrukhabad news गंगा को स्वच्छ निर्मल एवं अविरल प्रवाह युक्त धारा के रूप में बनाए रखने का पुनीत संदेश दे अखंड गंग ज्योति यात्रा कायमगंज पहुंची

Picsart 25 03 04 02 21 45 299

Farrukhabad news – यात्रा का पुष्प बर्षा कर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जीवन दायिनी पावन गंगा को स्वच्छ निर्मल व अविरल प्रवाह युक्त धारा बनाए रखने का पुनीत संदेश लेकर सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से निकाली गई ‘अखंड गंग ज्योति’ यात्रा प्राचीन धार्मिक नगरी कंपिल से चलकर आज कायमगंज पहुंची। यहां पहुंचने पर नगर वासियों ने पुष्प बर्षा कर यात्रा संचालकों का स्वागत किया । यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई गंगा स्वच्छता का संदेश दे आगे बढ़ती रही । यात्रा गंगोत्री धाम से शुरू होकर पटना तक जाएगी । इसका मुख्य उद्देश्य गंगा को हर हाल में स्वच्छ बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण जनमानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है ।,

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

इनसेट : –
गंगा स्वच्छता हेतु जन-जागरण जरूरी
कायमगंज : –
फाउंडेशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार और आचार्य महादेव चैतन्य ने उपस्थित लोगों को गंगा की महत्ता बताकर उसकी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक रहने का आवाह्न किया । उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। इसे स्वच्छ और निर्मल रखना भी हम सभी का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि गंगा जल का शुद्धिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इसमें प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट न डालने, किनारों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंगा किनारे बसे नगरों में जल संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। यहां से यात्रा अपने गतंव्य जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान कर गई । कायमगंज आगमन अवसर पर नगर धर्म जागरण प्रमुख शिवम् रस्तोगी, मोहन राणा, पुनीत, आकाश, संतोष, प्रभात कश्यप, प्रिंस भारद्वाज, हिमांशु आदि गंगा भक्त उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes