आगरा / उत्तर प्रदेश ,30 अगस्त 2022
केंद्र सरकार की अग्निवीर सेना भर्ती योजना के अंतर्गत आगरा जनपद में 12 जिलों के युवाओं की भर्ती के लिए 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आगरा- दिल्ली हाईवे पर स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड में भर्ती की प्रक्रिया संपन्न होगी । सेना भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश, डीएम आगरा प्रभु नारायण सिंह ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक लेकर व्यवस्थाओं से संबंधित रूपरेखा पर विचार किया। बताया गया कि इस भर्ती में जनपद मथुरा ,आगरा सहित कुल 12 जनपदों के लगभग 01 लाख 75 हजार युवा अभ्यर्थी भाग लेंगे । बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा गया कि वे सभी सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय से अपनी ड्यूटी का निर्वाह करेंगे। जिस स्थान पर भर्ती का काम होना है । उस जगह की भली प्रकार से साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को दी गई है। वही बैरिकेडिंग ,फैंसिंग का दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। स्वास्थ्य शिविर एवं एंबुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देते हुए, नगर निगम को भर्ती स्थल पर 10 सचल टॉयलेट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। पेयजल व्यवस्था जलकल विभाग को सौंपते हुए ।आकस्मिक एवं आपात स्थित से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र और संचार व्यवस्था भी बेहतर ढंग से करने की बात कही गई है। बैठक में कहा गया कि प्रकाश हेतु विद्युत , यातायात के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तय समय से पहले ही पूरी कर दी जानी चाहिए । बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या की दृष्टि से आयोजन बड़ा होना है। इसलिए संबंधित अधिकारी अपनी -अपनी जिम्मेदारी के साथ सतर्क रहते हुए भर्ती मेला स्थल का एक बार निरीक्षण अवश्य करें। इसी के साथ व्यवस्थाओं को सही ढंग से करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक में सीडीओ ए मणिक टंडन, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि भर्ती स्थल पर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरा से लगातार निगरानी की जाएगी। पूरे समय रेडियो सेट व्यवस्था पुलिस स्वयं संभालेगी । वही यातायात के लिए अलग से प्लान तैयार किया जाएगा । भर्ती समय में पूरे 20 दिन तक रूट डायवर्ट रहेगा । इस भर्ती में शामिल होने के लिए आगरा अलीगढ़ मंडलों के अतिरिक्त भी युवा यहां आएंगे । बताया जा रहा है कि लगभग 3 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पहली बार आगरा में भर्ती होने जा रही है। जिसकी व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद एवं सतर्क दिखाई दे रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug