KAIMGANJ NEWS दो लड़कियों के मौत के बाद प्रशासन की कड़ी मशक्कत से हुआ अतिम संस्कार

Picsart 24 08 29 05 37 15 710

KAIMGANJ NEWS -परिजनों व पुलिस के बीच कई बार हुई गहमा गहमी, डीएम व एसपी पहुंचे अटैना घाट

-परिजनों ने उठाए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, पुलिस परिजनों को समझाती रही
कायमगंज। फर्रूखाबाद
दो लड़कियों की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर शासन व प्रशासन ने परिजनों से वार्ता की। वर्ता के दौरान परिजनो, शासन व प्रशासन के बीच बीच में गहमा गहमी होती रही। अन्तिम संस्कार न करने पर डीएम व एसपी अटैना घाट पहुंचे।

Picsart 24 08 29 05 37 33 010
सोमवार की रात क्षेत्र के गांव में जन्माष्टमी के त्यौहार पर मन्दिर देखने गई दो युवतियां देर रात तक जब घर नहीं पहुंची परिजनों ने खोजबीन की थी। मंगलवार की सुबह दोनों के शव गांव के ही एक बाग में दुप्पते से लटके मिले थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस ने शवो का पोस्टमार्टम कराया था। डीआईजी जोगेन्द्र कुमार व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल भी की थी। पोस्टमार्टम के दौरान सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटियार, डॉ. मान सिंह, डॉ विकास कुमार मौजूद रहे थे। दोनों सहेलियों के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोंग्राफी भी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई थी। मंगलवार की देर शाम शव गांवों पहुंचे। शवों के गांव पहुंचते ही गांव छावनी में तब्दील हो गया। रात भर पुलिस विभाग के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ गांव में डेरा डाले रहे। रात में रुक रुक कर हुई बारिश से सभी परेशान नजर आए। बुधवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, एसडीएम रवीन्द्र सिंह, सीओं कायमगंज जयसिहं परिहार, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, सीओं सिटी प्रदीप सिंह व सीओ फायर विजय प्रकाश त्रिपाठी गांव पहुंचे। इस दौरान कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, इंस्पेक्टर जहानगंज भूलेन्द्र त्रिपाठी, इंस्पेक्टर मेरापुर, इंस्पेक्टर शमसाबाद बलराज भाटी, इंस्पेक्टर कंपिल जितेन्द्र चौधारी के साथ भरी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इधर परिजन शवों के अन्तिम संस्कार के लिए मना कर रहे थे। जिसपर उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह व सीओ सिटी ने परिजनों से काफी देर तक वार्ता की और समझाया। परिजनों का आरोप है कि युवतियों के शरीर पर चोटों के निशान है। निशानों से ऐसा प्रतीत होता है कि उनके साथ मारपीट की गई हो। जिसपर महिला कांस्टेबल को बुला कर अधिकारियों ने निशान देखे। पुलिस परिजनों को अलग अलग ले जाकर उन्हे समझाने की प्रयास करती हुई नजर आई। थोड़ी ही मृतिका का पिता बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। ब्लाक प्रमुख अनराधा दुबे के पति अरुण दुबे ने अपनी गोद में बिठाया और पानी पिलाया। बीच बीच में मृतिका के भाई व परिजनों में पुलिस से झड़प होती रही। काफी देर समझाने के बाद परिजन दोनों की अर्थी उठाने लिए राजी हुए। इसी बीच मृतिका का भाई व मां ने आर्थीयों उठाने के दौरान हंगामा कर दिया। शासन व प्रशासन की सूझबूझ से दोनों की अर्थियों को एक साथ उठाया गया। दोनों के शवों को अलग अलग डीसीएम में रखा गया व साथ ही एक ट्रैक्टर में लकड़ी आदि रखी गई जबकि अन्य तीन ट्रैक्टर में गांव के अन्य लोग सवार होकर कंपिल क्षेत्र के अटैना घाट के लिए रवाना हुए। शव वाहनों के आगे पीछे पुलिस की गाड़िया मौजूद रही। शव अटैना घाट पहुंचा परिजनों एक ही चिता पर दोनों के शवो को रखा लकडी व उपले आदि लगाए गए। इसी बीच परिजन अटैना घाट पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करने लगे। फिर एक बार उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह व सीओं सिटी ने परिजनों से वार्ता की और समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन नही माने। जिसपर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। जहां मृतिका के परिजनों ने युवतियों के शरीर पर चोट के निशान की बात कही। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए। परिजनों ने जिलाधिकारी व एसपी से घटना की जांच सीबीआई से काराने मांग की। जिलाधिकारी व एसपी के समाझाने के बाद परिजन शवों का अन्तिम संस्कार करने के लिए राजी हुई। मृतिका के भाईयों ने मुखाग्नि दी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes