Farrukhabad news आईपीएल की खाईबाडी करने वाले मकान मालिक सहित 3 युवक गिरफ्तार, 5 मौके से हुए फरार

Picsart 23 04 21 18 07 00 700

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 21 अप्रैल 2023

सदर कोतवाली पुलिस ने आईपीएल की खाईबाडी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि मोहल्ला राजीव गांधी नगर में ओम गुप्ता के मकान में आईपीएल की खाईबाडी की जा रही है। इसी सूचना पर इंस्पेक्टर ने रेलवे रोड चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी व एसओजी टीम के साथ छापा मारा।
पुलिस ने मकान में आईपीएल की खाड़ीबाडी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें ओम गुप्ता पुत्र रवि प्रकाश, लाल गेट निवासी निशांत यादव पुत्र राघवेंद्र एवं मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी अंकित शर्मा पुत्र रामनरेश शामिल है। पुलिस को घटनास्थल से 5000 रुपए 4 मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी मिली। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया।
पुलिस का छापा पड़ते ही मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी गिन्नी उर्फ गौरव शर्मा, लल्ला सैनी, पटेल पार्क के पीछे रहने वाला मृदुल पांडे, अमित गुप्ता एवं राजू यादव पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार एवं भागे हुए युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। भागने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार खाई बाड़ी का धंधा यहां काफी दिनों से हो रहा था। लेकिन पुलिस कार्यवाही न होने के कारण इस धंधे में लिप्त धंधेबाज पूरी तरह बेफिक्र होकर अपने काम को अंजाम दे रहे थे। आज अचानक छापा पड़ने के बाद इसका भंडाफोड़ हो गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes