फेफड़ों में इंफेक्शन के साथ लगभग 15 दिन तक खांसी से परेशान करने वाले कोरोना जैसे वायरस का जारी है राजस्थान में प्रकोप

Picsart 23 03 10 16 50 38 015

राजस्थान (द एंड टाइम्स न्यूज़)

देश के अलग-अलग भागों के साथ इस समय राजस्थान प्रांत में h3n2 नाम के वायरस का प्रकोप तेजी से पनप रहा है। इस बीमारी की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आते जा रहे हैं । सही और समय से उपचार मिलने पर पीड़ित बच्चे को राहत मिलने में लगभग 10से 15 दिन का समय लग रहा है। इन पीड़ित बच्चों में से करीब 7% मासूमों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ रहा है । बताया जा रहा है कि यह वायरस फ्लू की तरह का है। लेकिन प्रभाव बिल्कुल कोरोनावायरस की तरह ही करता है ।इससे प्रभावित मरीज को बुखार के साथ फेफड़े संक्रमित होने की शिकायत महसूस होने लगती है।
विशेषज्ञ ने बताया कि ओपीडी में आने वाला हर तीसरा या चौथा मरीज H3N2 या इससे मिलते-जुलते वायरस की चपेट में आ रहा है। मरीज के तेज बुखार के बाद लंबे समय तक खांसी चलने की शिकायत ज्यादा आ रही है।
इस बीमारी के लक्षण के बारे में बताया गया कि इसमें 6-7 दिन रहता है बुखार,
एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. पुनीत सक्सेना ने बताया कि यहां ओपीडी में हर तीसरा-चौथा मरीज तेज खांसी-बुखार की शिकायत लेकर आ रहा है। इसमें ज्यादातर मामले H3N2 के अलावा इससे मिलने अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (URI), एडिनोवायरस, पैरा इन्फ्लूएंजा वायरस के हैं।
ये वायरस मौसम में बदलाव के साथ एक्टिव होते हैं और तेजी से स्प्रैड हो रहे हैं। इसमें बुखार सामान्यत: 3-4 दिन रहता है, लेकिन कुछ केस में 6-7 दिन में भी बुखार ठीक नहीं हो रहा। हालांकि राहत की बात ये कि जितने भी मरीज इन वायरस की चपेट में आ रहे हैं, उसमें 95 फीसदी केस हल्के लक्षण वाले यानी सीवियर नहीं हैं। हालांकि कुछ मरीजों में निमोनिया जैसी कंडीशन बन रही है।
बुखार के बाद लंग्स पर असर, सूखी खांसी बन रही मुसीबत:-
डॉक्टर सक्सेना के मुताबिक इन वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों में बुखार टूटने के बाद खांसी शुरू होती है और ये लंबे समय तक रहती है। खांसी काफी तेज होती है और ये ठीक होने में 10 से 12 तक ले रही है। इन दिनों देखने को मिल रहा है कि कई मरीजों में खांसी 3 सप्ताह में भी पूरी तरह खत्म नहीं हो रही।

कई मरीजों में निमोनिया की स्थिति बन रही:-
डॉक्टरों का कहना है कि H3N2 वायरस के संक्रमित हो रहे कुछ मरीजों में लंग्स में ज्यादा इंफेक्शन फैल रहा है। इससे निमोनिया होने की भी कंडीशन बन रही है। अक्सर बुजुर्ग या छोटे बच्चों में केस ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की भी नौबत आ रही है।
आखिर H3N2 वायरस क्या है?
H3N2 वायरस एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसे इन्फ्लूएंजा ए वायरस कहा जाता है। यह एक सांस रिलेटेड वायरल इन्फेक्शन है जो हर साल बीमारियों का कारण बनता है। इन्फ्लूएंजा ए वायरस का सबटाइप है। जिसकी खोज 1968 में हुई थी।
बुखार कितने दिनों में उतर जाता है?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का मानना है कि इन्फेक्शन के लक्षण पांच से सात दिनों तक बने रहे सकते हैं। H3N2 से होने वाला बुखार तीन दिनों में उतर जाता है। लेकिन खांसी तीन हफ्ते से ज्यादा दिनों तक बनी रहती है।
सबसे जरूरी सलाह : एंटीबायोटिक के सेल्फ यूज से बचें:-
अक्सर कई मरीज डॉक्टरों को दिखाए बिना ही मेडिकल स्टोर पर जाकर सामान्य एंटीबायोटिक (एजिथ्रोमाइसिन, अमोक्सिक्लेव या अन्य दवाइयां) लेकर ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करें, क्योंकि इनमें कई वायरस में लाइन ऑफ ट्रीटमेंट अलग होता है। वहीं, कुछ मरीज जांच में वायरल इंफेक्शन के अलावा बैक्टिरियल बीमारी से भी पीड़ित निकल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को एंटी बायोटिक्स का सेल्फ यूज करने से बचना चाहिए। डॉक्टर को दिखाने और जांच करवाने के बाद जो डॉक्टर दवाइयां लिखे उसे ही लें।

ये होते हैं लक्षण:-
मरीज में 3-5 दिन तक तेज बुखार आने के साथ ही नाक बहना।
तेज खांसी के साथ गले में दर्द या जलन जैसी शिकायत।
खांसने के बाद सांस लेने में तकलीफ होना।
शरीर में कमजोरी के साथ थकान।
बचाव के लिए ये करें उपाय:-
मास्क पहनना जरूरी, नहीं तो चपेट में आ सकते हैं कई लोगये बीमारी ड्रॉपलेट्स से भी फैलती है। जिस तरह कोविड से बचने के लिए लोग मास्क पहनते है, उसी तरह मास्क पहने तो बहुत अच्छा है। मास्क नहीं पहनने पर आप अपने हाथों को समय-समय पर साफ रखे यानी साबुन अथवा सेनेटाइजर इस्तेमाल करें। जिन व्यक्ति के खांसी, छींक आ रही है, उनसे दूर रहे या उनसे खांसते वक्त रूमाल का उपयोग करने के लिए कहे। कोमोरबिडिटी यानी दूसरी बीमारी (ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा, हार्ट पेशेंट, किडनी फेलियर समेत अन्य) से ग्रसित मरीजों को इंफेक्शन से बचने के लिए ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

H3N2 वायरस से बचने के लिए बरतें ये सावधानी:-

खुद को हाइड्रेट रखें, लिक्विड पीते रहें।
बुखार, खांसी या सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इन्फ्लूएंजा वायरस से बचने के लिए फ्लू शॉट्स लें।
बुखार, सर्दी-खांसी होने पर अपने मन से एंटीबायोटिक्स न लें।
घर के बाहर मास्क लगाकर रखें, भीड़ वाली जगह से बचें।
…..तो बिना देर किए अस्पताल में मरीज को भर्ती कराएं
सांस लेने में तकलीफ होना
ऑक्सीजन लेवल 93 से कम हो
छाती और पेट में दर्द और दबाब महसूस होना
बहुत ज्यादा उल्टी आना
ठीक होने के बाद भी तेज बुखार और खांसी रिपीट होने लगे।

H3N2 वायरस संक्रमित 7% रोगी पहुंच रहे ICU
राजस्थान में इसका कोई पुख्ता आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। हालांकि इस वायरस से अभी तक एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन आईसीएमआर के मुताबिक, देशभर में पिछले महीनों में H3N2 वायरस की चपेट में आए और अस्पताल में भर्ती मरीजों में 92% मरीजों में बुखार, 86% को खांसी, 27% को सांस फूलना, 16% को घरघराहट की समस्या थी। संस्था ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि 16% रोगियों को निमोनिया था और 6% को दौरे पड़ते थे। वायरस के कारण होने वाले सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन से पीड़ित लगभग 10% रोगियों को ऑक्सीजन और 7% को ICU देखभाल की जरूरत होती है।
चिकित्सकों के अनुसार इस मर्ज के लक्षण जैसे ही प्रतीत हो तो बगैर देर किए तत्काल अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल अथवा सही चिकित्सक की सलाह ले, और उसी के मुताबिक अपना उपचार तथा सावधानियां बरत कर अपना बचाव करना चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes