धनबाद क्षेत्र में तेज आवाज के साथ फटी जमीन, दूर तक बनी दरारें ,लोग भयभीत प्रशासन को दिए जांच के आदेश

Picsart 23 01 28 13 51 16 960

धनबाद/ झारखंड (दएंड टाइम्स न्यूज़)

झारखंड प्रदेश के धनबाद जिले में अचानक तेज आवाज के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन फटने की घटना सामने आई ।जमीन फटने के साथ ही इस क्षेत्र में दूर-दूर तक जमीन में दरारें आ गई हैं ।

Picsart 23 01 23 17 37 24 537

Picsart 23 01 23 18 54 09 857

जिससे यहां के स्थानीय निवासी खासे भयभीत नजर आ रहे हैं। डरे सहमें लोग अपने घरों से पलायन करने लगे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है।घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीसीसीएल, ईसीएल प्रबंधक और सीआईएसएफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन को जांच का आदेश दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना धनबाद के कतरास इलाके की है।यहां आकाश किनारी बस्ती में जोरदार आवाज के साथ जमीन फट गई। इसके बाद जमीन में 20 से 25 फीट गहरी खाई बन गई।बताया जा रहा है कि कोयले के अवैध खनन के कारण है ही ऐसी की घटना हो रही है।वहीं दूसरी घटना मुग्मा कापासारा की है।यहां बिहार बंगाल कॉलोनी में जोरदार आवाज के साथ घर जमीन में समा ग‌ए।इसमें 100 मीटर के दायरे में 5 फीट गहरी खाई बन गई है।यह घटना महज एक महीने में पांचवीं बार हुई है।इससे यहां रह रहे लोगों में डर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ईसीएल कंपनी लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं।

Picsart 23 01 25 13 33 52 451

Picsart 23 01 25 14 24 14 803

स्थानीय निवासी कुंती देवी ने बताया कि अचानक से जोरदार आवाज के जमीन धसने लगी।हम सभी लोग भाग रहे थे और जमीन आवाज के साथ धंसती जा रही थी।कुंती ने कहा कि डर है कि रात में सोते हुए कभी भी घर जमींदोज हो सकता है।बता दें कि बीसीसीएल ने साल भर पहले आश्वासन दिया था कि सभी लोगों को किसी दूसरी जगह सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।मगर उसके बाद बीसीसीएल के अधिकारी सुध लेने तक नहीं पहुंचे हैं।साथ ही लोगों के घरों को चिह्नित कर उसमें नंबर भी अंकित किया था। इस प्रकरण में शासन का कहना है कि जमीन धंसने की घटनाओं के लिए कोयला खनन करने वाली कंपनियां जिम्मेदार हैं। उनके अनुसार जिस जगह से कोयले का खनन किया जाए। उस खाली जगह को कंपनी द्वारा भरवा दिया जाना चाहिए । लेकिन कोयला खनन करने वाली कंपनियों ने कोयला खनन करने के बाद उस जगह को भरा नहीं। संभवत इसीलिए यह घटना घटित हो रही है जैसे सभी बिंदुओं को सम्मिलित कर प्रशासन को जांच करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes